{"_id":"60d8bd9e8ebc3e7ceb5a5fcb","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4512627148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला मजबूत करने में जुटी भाजपा, जीत के भरोसे में सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला मजबूत करने में जुटी भाजपा, जीत के भरोसे में सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को नामांकन होने के बाद अब सदस्यों को साधने की कवायद शुरू हो गई है। भाजपा जहां 30 जिला पंचायत सदस्यों के साथ होने का दावा कर रही है तो वहीं सपा को बहुमत मिलने का विश्वास है।
भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव की पत्नी ममता यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने जलालाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य वीनू सिंह को प्रत्याशी उतारा है। नामांकन होते ही दोनों दलों ने जिला पंचायत सदस्यों की गोलबंदी शुरू कर दी है। भाजपा-सपा दोनों ही दल बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर हैं। ऐसे में दूसरे दलों के साथ ही निर्दलियों को पक्ष में मतदान के लिए लुभाया जा रहा है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा ने बहुमत से ज्यादा वोटों को चिह्नित कर लिया है। पक्ष में आए सदस्यों को मन परिवर्तित न हो इसके लिए पदाधिकारियों को लगाया गया है। ये पदाधिकारी बराबर जिला पंचायत सदस्यों के संपर्क में है। भाजपा की प्राथमिकता यह भी है कि उसके कोर वोट न खिसकें। बसपा के प्रत्याशी न उतारने के कारण उसके समर्थन से जिला पंचायत सदस्य बने लोग अब स्वतंत्रता पूर्वक वोट करेंगे। हालांकि अभी पार्टी ने घोषित तौर पर तय नहीं किया है कि वे किसे वोट करें, मगर यह माना जा रहा है कि सदस्य अपनी इच्छा से वोटिंग करेंगे। ऐसे में सपा और भाजपा दोनों ही उन पर नजरें गड़ाए हुए हैं। बसपा के नौ जिला पंचायत सदस्य सपा या भाजपा की गणित गड़बड़ा सकते हैं। सपा में प्रत्याशी वीनू सिंह के साथ जिलाध्यक्ष तनवीर खां वोटों को साधने में लगे हैं। सपा के केवल सात सदस्य हैं। ऐसे में उसे ज्यादा मेहनत की जरूरत है। सत्ता में होने के कारण भाजपा का ज्यादा दबाव जिला पंचायत सदस्यों पर नजर आ रहा है। हालांकि जिला पंचायत सदस्य अंतिम क्षणों में प्रत्याशी का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
कुल सदस्य-47
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चाहिए सदस्य-24
भाजपा-12
बसपा-9
सपा-7
महान दल-1
कांग्रेस-1
आम आदमी पार्टी-1
जदयू-1
निर्दलीय-15
भाजपा अगर सत्ता का दुरुपयोग नहीं करेगी तो सपा की जीत पक्की है। मतगणना के समय भी भाजपा ने जबरदस्ती सपा के जीते प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र लेने से रोक दिया था। हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। तीन जुलाई को सपा का प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।
- तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा
भाजपा के पास 30 से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। अभी यह आंकड़ा बढ़ेगा। नामांकन में ही साफ हो गया है कि भाजपा की प्रत्याशी ममता यादव रिकार्ड मतों से जीतेंगी। भाजपा की नीतियों में विश्वास कर लोग हमारे समर्थन में आ रहे हैं। - हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा