{"_id":"60d6250e8ebc3ebc323e42f0","slug":"political-shahjahanpur-news-bly451052866","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने पीछे खींचे कदम, अब लड़ाई भाजपा-सपा के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने पीछे खींचे कदम, अब लड़ाई भाजपा-सपा के बीच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नामांकन से ठीक पहले बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी खड़ा न करने का फैसला लिया है। अब भाजपा और सपा के प्रत्याशी नामांकन कराएंगे। दोनों दलों के बीच ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मुकाबला होगा।
47 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड में चुनाव के बाद किसी भी दल के पास बहुमत लायक सदस्य नहीं थे। भाजपा 12 सदस्यों के साथ पहले, बसपा नौ सदस्यों के साथ दूसरे और सपा सात सदस्यों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी। दूसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद बसपा ने शुक्रवार को भी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। वहीं सपा ने जलालाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य वीनू सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही भाजपा पर सत्ता दुरुपयोग का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा ने बृहस्पतिवार को प्रत्याशी घोषित होते ही बहुमत से ज्यादा सदस्य साथ होने का दावा किया है। भाजपा को उम्मीद थी कि उनका प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीतेगा लेकिन सपा ने प्रत्याशी उतारकर सारा गणित बिगाड़ दिया। अब सपा-भाजपा के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
सपा-भाजपा के अपने-अपने दावे
15 निर्दलीय और बसपा के नौ सदस्यों पर सपा और भाजपा की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा मुकाबले में खुद को सबसे मजबूत बता रही है। भाजपा अपने 12 प्रत्याशियों के साथ ही पांच बागी सदस्य और दो निर्दलियों के साथ 19 सदस्य साथ रखे हुए है। बहुमत के लिए 24 सदस्य चाहिए। भाजपा का कहना है कि निर्दलियों के साथ ही दूसरे दलों के कुछ सदस्य वक्त आने पर उनके लिए मतदान करेंगे। वहीं सपा क्षत्रिय प्रत्याशी के बलबूते जातीय समीकरण के सहारे चुनाव जीतने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
कुल सदस्य-47
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चाहिए सदस्य-24, भाजपा-12, बसपा-9, सपा-7, महान दल-1, कांग्रेस-1, आम आदमी पार्टी-1, जदयू-1, निर्दलीय-15
बसपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी, समर्थन को लेकर अभी निर्णय नहीं
नौ सदस्य होने के बावजूद बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बसपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्य किस दल के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष जदुवीर सिंह ने बताया कि नौ जिला पंचायत सदस्य हमारे पास हैं लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है। समर्थन के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। नामांकन होने के बाद ही इस पर विचार करेंगे। संवाद