फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

कांग्रेस : बूथ इकाइयों तक होगा फेरबदल

Tue, 22 Jun 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर में सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंडल प्रभार? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा मेें शामिल होने के मद्देनजर कांग्रेस खेमे में संगठन के जिला से लेकर बूथ स्तर के ढांचे में जल्द फेरबदल होगा। इसी सिलसिले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं बरेली मंडल के प्रभारी पूर्व विधायक फूलकुंवर और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे दीपक कुमार एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति बनाई।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक कर पद के दावेदार आवेदन कर्ताओं से बंद कमरे में वार्ता की। साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन लिए।
विज्ञापन

बैठक में इंटक जिलाध्यक्ष पवन सिंह, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, तस्लीम अली खां, विजय सिंह, जगदीश गंगवार, मुजीबउरहमान खां, राम खिलावन मिश्रा, रईस मियां, गंगा राम कठेरिया, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुरेश चंद्र शुक्ला, अनवर जमाल अंसारी, सियाराम जाटव, मोहिनी सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सुबोध दिनकर समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री रूपराम दिनकर के बेटे सुबोध दिनकर ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सुनीता सिंह के प्रयास से सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष रहीं तबस्सुम बेगम ने कई समर्थक महिलाओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed