फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

प्रियंका ने दिल्ली बुलाए जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार

Tue, 26 Nov 2019 07:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए जिन निवर्तमान पदाधिकारियों ने यहां आए पार्टी पर्यवेक्षकों के सामने दोनों पदों को लेकर दावेदारी प्रस्तुत की थी, उनमें से कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर स्थित अपने कार्यालय बुलाकर उनका इंटरव्यू किया। प्रियंका ने कांग्रेसजनों से साक्षात्कार जिले मेें पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए अहम फैसलों की प्रतिक्रिया, जनपद मेें पार्टी की वर्तमान स्थिति और उसे मजबूत करने की कार्य योजना के बारे मेें विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

कांग्रेस की जिला एवं अन्य सहयोगी इकाइयां भंग होने के बाद करीब ढाई माह पहले पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों की नब्ज टटोलने आए थे। उनके साथ लोकसभा प्रभारी अतुल चौहान भी यहां आ चुके हैं। इन दोनों पदाधिकारियों ने दावेदारों का बायोडाटा लेने के साथ पार्टी के प्रति उनके योगदान और निष्ठा की भी परख की थी। राष्ट्रीय सचिव गुर्जर ने दोनों दावेदारों की सूची सहित रिपोर्ट कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपी थी। इसी सूची में शामिल जिलाध्यक्ष पद के दावेदार कांग्रेस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व जिला महासचिव पवन सिंह एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शहजाद खां और महानगर अध्यक्ष पद चाह रहे पूर्व जिला महासचिव अनूप वर्मा एवं युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी को मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन स्थित आवास पर बुलाकर उनसे अलग-अलग वार्ता की।
विज्ञापन

नई दिल्ली से फोन पर युकां के पूर्व शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव ने कश्मीर में धारा 370 खत्म किए जाने का मुसलिम समाज पर प्रभाव, महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन की दशा में कांग्रेस के प्रति मुसलिम समाज के संभावित नजरिए, लखनऊ में प्रदेश इकाई से बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर पार्टी के अंदर एवं बाहर हुई प्रतिक्रिया, जिले में चिन्मयानंद प्रकरण को मुद्दा बनाने पर कांग्रेस संगठन पर पड़ने वाले असर आदि बिंदुओं पर सभी पदाधिकारियों से अलग-अलग बात की। युवा नेता कुरैशी के अनुसार पदों पर नियुक्ति का निर्णय राष्ट्रीय महासचिव ने सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed