{"_id":"577e68cd4f1c1bd7497fad47","slug":"police-trying-to-solve-a-murder-and-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएफ गोदाम प्रभारी शिवप्रताप की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने सीओ सिटी मामले की विवेचना कर रहे हैं। पीसीएफ गोदाम प्रभारी शिवप्रताप बीते सोमवार की सुबह से लापता थे। उनके भाई वीरेंद्र ने उनकी गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी थी। बुधवार की सुबह मालखाना मोड़ स्थित पीसीएफ के पुराने कार्यालय में शिवप्रताप का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतक की जेव से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने विभागीय लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। मृतक के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर जिला कृषि अधिकारी, पीसीएफ प्रबंधक प्रभंजन यादव, ठेकेदार रवीश, अनुज यादव और बाबू रुदान सिंह के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने की धाराओं और एसीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैगिंग आई थी। इस मामले की विवेचना सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्वतव को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि शिवप्रताप की मोबाइल से आखिरी बार बात सोमवार को सुबह सात बजे हुई है। शिवप्रताप के नंबर और उस नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके आधार पर आगे की जांच शुरू की जाएगी। इसके बाद ही हत्या या आत्महत्या इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन