फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police recruitment examination to be held at 13 centers; preparations complete.

Shahjahanpur News: 13 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूरी

Thu, 28 May 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment examination to be held at 13 centers; preparations complete.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 13 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस भर्ती की ऑफलाइन लिखित परीक्षा आठ से 10 जून के मध्य प्रत्येक दिन दो पालियों में होना प्रस्तावित है। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों व परीक्षा स्टाफ का तय तिथियाें पर उपस्थित रहना जरूरी है। परीक्षा में लगे कार्मिकों को सामान्य परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
चार बीईओ की हुई पदोन्नति, पीईएस बने
जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति कर दी गई है। वह बीएसए के समकक्ष पीईएस बन गए हैं। नगर शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मौर्या, सिंधौली बीईओ केडी यादव, कटरा के बीईओ हेमेंद्र कुमार, नगर शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सिंह को पदोन्नति मिली है। इनके अतिरिक्त कांट से सेवानिवृत्त हुए शिवबोधन का नाम भी सूची में शामिल है। बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि शिवबोधन को छोड़कर शेष ने पदोन्नति पर ज्वाइन कर आख्या शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed