फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police raid in Shaheed Udyan

पुलिस का शहीद उद्यान पर छापा, युवक-युवती को पकड़कर थाने लाई पुलिस

Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Shaheed Udyan
शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस ने सोमवार दोपहर में शहीद उद्यान में छापा मारा। पुलिस एक युवक-युवती को थाने ले आई। इसके बाद उनके परिजन को पुलिस ने थाने बुलाकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्हें सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो शहीद उद्यान का बताया गया। इसके बाद एसपी ने सदर बाजार पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। इसी के चलते सोमवार दोपहर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता शहीद उद्यान पहुंच गए। बंद पार्क के अंदर युवक-युवती के मिलने पर पुलिस ने पहले उन्हें फटकार लगाई। युवती ने तेवर दिखाने शुरू किए तो महिला पुलिस आगे आई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को सदर थाने लाया गया। पूछताछ में युवती ने युवक को अपना भाई बताया। दोनों को दो घंटे तक थाने पर बैठाने के बाद परिजन को सूचना दी गई। परिजन के सामने पुलिस ने दोनों से शहीद उद्यान आने की वजह पूछी। इसका वह सटीक जवाब नहीं दे पाए। बाद में दोनों को परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे खुलता पार्क, फिर भी दिन में प्रवेश
शहीद उद्यान में प्रवेश को लेकर बड़ा खेल चलता है। शहीद उद्यान के खुलने का समय शाम पांच बजे है। फिर भी पार्क का स्टाफ लोगों को दिन में प्रवेश दे देता है। कर्मचारियों के कारण कई बार शहीद उद्यान चर्चा में आ चुका है। पिछले दिनों वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने चौकसी शुरू कर दी है।

शहीद उद्यान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। उसका संज्ञान लेते हुए शहीद उद्यान में छापा मारा गया। पुलिस को युवक-युवती मिले हैं। उनके परिजन को बुलाया गया। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -सरवणन टी., सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed