{"_id":"3ffac3c6a3bd3548ee4b86bd715c0243","slug":"police-did-not-burn-masarrat-the-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं जलाने दिया मसर्रत का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नहीं जलाने दिया मसर्रत का पुतला
शाहजहांपुर
Updated Sat, 18 Apr 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कश्मीर में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे अलगाववादी मसर्रत का पुतला जलाने का अरमान शनिवार को धरा रह गया। पुतला लेकर कलक्ट्रेट की ओर बढ़ते कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खिरनीबाग चौराहे के पास रोक लिया। पुलिस ने पुतला छीनकर कब्जे में लिया तो कार्यकर्ता भी भड़क उठे। पुलिस से नोकझोंक होने के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट जा धमके और जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रधानमंत्री केनाम ज्ञापन देकर कश्मीरी मूल के लोगों को विशेषाधिकार देने वाली धारा 370 तत्काल हटाने की मांग की।
प्रदर्शन के लिए हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ता कटिया टोला स्थित कार्यालय में जमा हुए और वहां प्रदर्शन की रूपरेखा तय करने के साथ पाक परस्त मसर्रत का पुतला तैयार किया। वहां से कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री और जिला संयोजक आशीष मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में पुतला लेकर चल पड़े। चूंकि, एसपी ने प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन पर रोक लगा रखी है। इसलिए सदर पुलिस को कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला जलाने के इरादे की भनक लगी तो खिरनीबाग चौराहे पर पहले से मुस्तैद हो गई।
कार्यकर्ता जैसे ही वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोककर पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इस पर पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं के पुलिस के बीच छीना-झपटी केसाथ कहासुनी होने लगी। दरोगा ने तीखे तेवर दिखाए तो कार्यकर्ता पुतला वहीं छोड़ आगे बढ़ लिए और कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि कश्मीर में देशद्रोहियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शन में शिवनंदन सागर, हरिकृष्ण कन्हैया, आलोक सिंह, शिवम हिंदू, आशीष वाजपेयी, नीरज सक्सेना आदि शामिल रहे।