फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police beat up BJYMO leader, jammed

भाजयुमो नेता को पुलिस ने पीटा, लगाया जाम

Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police beat up BJYMO leader, jammed
शाहजहांपुर में मारपीट के विरोध टाउन हाल ओवर ब्रिज पर जाम लगाकर हंगामा करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात कुछ लोगों के स्कूटी सवार को पीटने से बचाने पर भाजपा युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष देवाशीष पांडेय से मारपीट की गई। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। जानकारी पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाबुझाकर सभी को शांत कराया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष देवाशीष पांडेय ने बताया कि वह अपने होटल में थे। उनके होटल के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसकी स्कूटी पास में पड़ी हुई थी। कुछ लोग घायल व्यक्ति को पुलिस की मौजूदगी में पीट रहे थे। यह देखकर वह मौके पर पहुंचे और हमलावरों का विरोध किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी हमलावरों को रोकने की बजाय उनके साथ मारपीट करने लगे। वह भागकर अपने होटल में आए तो पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। यहां पर होटल स्टाफ ने उन्हें बचाया। देवाशीष ने कैंट चौकी प्रभारी पंकज चौधरी व अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है। वहीं सूचना पाकर तमाम भाजयुमो कार्यकर्ता मौके पर आ गए। उन लोगों ने हंगामा करते हुए रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका। सूचना पाकर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव व अन्य के साथ होटल के कमरे में बातचीत की। कार्रवाई के आश्वासन के बाद भाजपाई शांत हुए। इसके बाद जाम खोल दिया गया। कैंट चौकी प्रभारी पंकज चौधरी ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे। तभी कुछ लोगों को एक व्यक्ति से मारपीट करते देखकर उसे छुड़वाया था। पुलिस ने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। इसके वीडियो उनके पास हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सरवणन टी, सीओ सिटी
देवाशीष पांडेय भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष हैं। उनके साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की है। दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन से कम की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संकेत श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष भाजयुमो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed