फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police beat up BJYM leader and workers ruckus at Chowk Kotwali

शाहजहांपुर: पुलिस ने भाजयुमो नेता को पीटा, चौक कोतवाली पर कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

Thu, 17 Mar 2022 10:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Mar 2022 10:02 PM IST
सार

मामले को लेकर एसपी एस आनंद का कहना है कि चौक कोतवाली क्षेत्र में विवाद के मामले की जांच एसपी सिटी संजय कुमार को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Police beat up BJYM leader and workers ruckus at Chowk Kotwali
भाजयुमो महानगर मंत्री ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ पीटने की शिकायत - फोटो : Social Media

विस्तार

चौक कोतवाली क्षेत्र में भाजयुमो के महानगर महामंत्री अर्जुन ठाकुर को बुधवार रात पुलिस ने पीट दिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा, एक दरोगा और चार सिपाहियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। युवा नेता के साथ मारपीट की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुबह चार बजे तक कोतवाली पर हंगामा किया। अर्जुन ठाकुर ने थाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला भारद्वाजी निवासी अर्जुन ठाकुर बुधवार रात साढ़े 11 बजे भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के आवास से लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर बगैर वर्दी एक दरोगा व चार सिपाही मोहल्ले के एक व्यक्ति को पीट रहे थे। आरोप है कि अर्जुन ने आपत्ति की तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच अर्जुन ने भावलखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख राजाराम को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सिपाहियों ने कोतवाली पर खबर दे दी। कुछ देर में इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा भी पहुंच गए। अर्जुन का आरोप है कि इंस्पेक्टर उन्हें पीटते हुए थाने तक ले आए और एनडीपीएस में कार्रवाई की चेतावनी दी। कुछ देर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए थाने के गेट पर धरना शुरू कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता व भावलखेड़ा ब्लॉक प्रमुख राजाराम पहुंच गए। उनकी कोतवाल से नोकझोंक हो गई। सीओ सिटी सरवणन टी ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेताओं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले भाजपा महानगर अध्यक्ष
मामले को लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता का कहना है कि चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर उनका फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। एसपी को भी कोतवाल ने गलत सूचना दी। थाने पर धरने पर बैठने की चेतावनी देने के बाद पुलिस अधिकारी अलर्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed