{"_id":"615b60198ebc3e17554dfb71","slug":"police-alert-shahjahanpur-news-bly4618627168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के प्रदर्शन को लेकर आरपीएफ और जीआरपी रही सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के प्रदर्शन को लेकर आरपीएफ और जीआरपी रही सतर्क
विज्ञापन
शाहजहांपुर में किसान आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिगत गोविंदगंज ओवर ब्रिज पर तैनात पुलिस?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखीमपुर की घटना के विरोध और अपनी मांगों को लेकर किसान यूनियनों ने कई जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान जाम और रेल रोके जाने की आशंका थी। इसके चलते आरपीएफ और जीआरपी सतर्क रही। रेलवे समपारों पर ड्यूटी लगाई गई।
हालांकि पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के चलते दोपहर बाद तक कोई भी प्रदर्शनकारी रेल रोकने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद आरपीएफ व जीआरपी ने राहत की सांस ली। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर नरवीर सिंह ने बताया कि जिले में कहीं भी रेल रोकने की सूचना नहीं है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर सतर्कता बरती गई। सभी रेलवे ट्रैक पर नजर रखी गई। इसके साथ ही समपारों पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई। संवाद
दिनभर ध्वस्त रही इंटरनेट सेवा, एडमिड कार्ड निकलवाने के लिए भटके परीक्षार्थी
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद सोमवार को किसान संगठनों के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर सतर्कता की दृष्टि से जिले में पूरे दिन इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा गया। इससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को बीएसएनएल ब्राडबैंड और मोबाइल इंटरनेट की सेवा पूरी तरह से ठप रही। प्राइवेट कंपनियों ने भी इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया।
विज्ञापन
सुबह लोग सोकर उठे और अपना मोबाइल चेक किया तो इंटरनेट ही नहीं चल रहा था। दोस्तों और परिचितों से भी इंटरनेट के चलने को लेकर पूछा। हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। इंटरनेट सेवा बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन परीक्षार्थियों को हुईं, जिनकी मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षा होनी है। परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड होना जरूरी है, जो कि इंटरनेट के माध्यम से ही निकल सकता था।
एडमिट कार्ड निकालने के लिए युवा दिनभर साइबर कैफे के चक्कर लगाते देखे गए। साथ ही ई-वेबिल नहीं निकल पाया, जिसकी वजह से ट्रांसपोर्ट से गाड़ियों को लोड करने नहीं निकाला जा सका। आधार से रुपये निकालने वालों को भी दिक्कत हुई। मोबाइल व टीवी रिचार्ज भी नहीं हो सके। उधर, बैंकों में लेनदेन और रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन सेवा बहाल रही। रेलवे स्टेशन पर इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण रिजर्वेशन विंडो के बाहर लोगों की लाइन लगी रही।