{"_id":"6ac5577e0a99fc0a10016b80","slug":"players-displayed-their-prowess-in-the-inter-college-chess-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186732-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंतरमहाविद्यालयीय चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंतरमहाविद्यालयीय चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खुदागंज। ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय, नवादा दरोबस्त में मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला वर्ग चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय परिसर, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, बरेली कॉलेज और आर्य कन्या पीजी कॉलेज शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पर्यवेक्षक विशाल दीक्षित और विशेषज्ञ डॉ. शिवराम शर्मा रहे। आयोजन सचिव डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि चयनित पांच खिलाड़ी कानपुर विश्वविद्यालय में होने वाली नॉर्थ जोन चेस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस वेदी ने कहा कि शतरंज रणनीति, धैर्य और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने वाला खेल है। प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना, प्रो. अजीत सिंह, डॉ. विजय, डॉ. संदीप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
--
जिला फुटबॉल लीग जीएफ कॉलेज मैदान पर 15 से
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट कराने का निर्णय किया गया। प्रतियोगिता 15 अक्तूबर से जीएफ कॉलेज मैदान पर शुरू होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने बताया कि जिला फुटबॉल लीग में भाग लेने की इच्छुक टीमें 10 अक्तूबर तक संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं। अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, महासचिव दिलीप कुमार शर्मा या संयुक्त सचिव कौशल किशोर सक्सेना से संपर्क करना होगा। बैठक में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रवि कुमार, उपाध्यक्ष गौरव अग्निहोत्री व मयूर खन्ना, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बॉक्स क्रिकेट अकादमी ने टाइटन को 64 रनों से हराया
शाहजहांपुर। ओसीएफ मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में बॉक्स क्रिकेट अकादमी ने शाहजहांपुर टाइटन को 64 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉक्स क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। जितिन कनौजिया ने 46 रनों की पारी खेली। युवराज और आशीष गौतम ने 17-17 रनों का योगदान दिया। शाहजहांपुर टाइटन की ओर से अंकुश मौर्या और अभिनव सक्सेना ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर टाइटन की पूरी टीम 78 रनों पर सिमट गई। अनुज गुप्ता ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। बॉक्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज मोहम्मद अहद ने तीन और जितिन कनौजिया ने दो विकेट हासिल किए। संवाद