फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   plantation

हजारों पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
plantation
शाहजहांपुर। वन विभाग की ओर से पौधरोपण जन आंदोलन के तहत कैंट इलाके में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 3125 पौधे लगाकर प्राणवायु उपवन की स्थापना की गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना काल के वर्तमान समय में प्राणवायु ऑक्सीजन की पर्यावरण में अधिकाधिक उपलब्धता के लिए चार जुलाई को पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो रहे 30 करोड़ पौधरोपण जन आंदोलन-2021 अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम 10 पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जिले में वन विभाग एवं 26 अन्य विभागों के सहयोग से कुल 48 लाख 77 हजार 295 पौधों को रोपित किए जाने का लक्ष्य है। इनमें से 40 लाख 64 हजार 500 पौधे चार जुलाई को रोपित किए जाएंगे। शेष आठ लाख 12 हजार 795 पौधे जुलाई माह में रोपित किए जाएंगे। रोपित की जाने वाली पौधों का ढुलाई कार्य पूर्ण करके उन्हें विभिन्न पौधरोपण स्थलों पर सुरक्षित रखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण सागर, भाजपा जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, डीसीबी के चेयरमैन डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी किरन नामदेव सवंडकर समेत तमाम लोगों ने प्राणवायु उपवन के लिए पौधों का रोपण किया।
वहीं नगर निगम की ओर से ककरा कला स्थित अंत्येष्टि स्थल पर मियावाकी पद्धति पर आधारित सिटी फॉरेस्ट (शहरी वनीकरण) को विकसित करवाया जा रहा है। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पीपल का पौधा रोपकर किया। सांसद अरुण कुमार सागर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने भी पौधे रोपे। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में किया पौधरोपण
शाहजहांपुर। वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को पुलिस लाइन में डीएम इंद्र विक्रम सिंह,एसपी एस आनंद समेत कई भाजपा नेताओँ के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में सुरेश खन्ना ने अस्पताल की स्थिति देखकर तत्काल दस लाख रुपये सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने नए पुलिस के प्रशिक्षकों के लिए हाईटेक स्टाइल में बनी बैरक का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed