फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PL Punia village the consultant arrived Mangat Hrewa

पीएल पुनिया के सलाहकार मंगतराम पहुंचे गांव हरेवा

Tue, 19 May 2015 11:49 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 19 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
PL Punia village the consultant arrived Mangat Hrewa
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया के आदेश पर गांव हरेवा पहुंचे उनके सलाहकार मंगतराम बाली ने शनिवार को गांव पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन की ओर से अब तक की गई कार्रवाई को संतोषजनक बताया। उन्होंने केस को मजबूती देने के लिए हर स्तर पर बारीकी से जांच पड़ताल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

गांव पहुंचे मंगतराम बाली ने पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर घटना की हकीकत जानी। महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा। इसके बाद बाली ने डाक बंगले में पत्रकारों से बात करते कहा कि पूरी कानूनी प्रकिया तेजी से चले इसके लिये समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। घटना की पूरी रिपोर्ट कमीशन के सामने रखी जाएगी। 15 दिनों के बाद इस मामले में हुई प्रगति की समीक्षा होगी। जरूरत पड़ने पर डीएम और एसपी को दिल्ली में तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके पुर्नवास के लिए डीएम को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की विवेचना के दौरान उजागर होने वाले नए तथ्यों को एफआईआर में शामिल किया जाएगा। गांव से पुलिस बल को हालात की गहन समीक्षा के बाद ही हटाया जाए। पीड़ितों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed