फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Physicians wave of joy ran in

चिकित्सकों में दौड़ी हर्ष की लहर

Tue, 28 Apr 2015 11:29 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 28 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सकों को एलोपैथिक चिकित्सा करने का अधिकार देने के निर्णय पर संबंधित चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. विजय जौहरी ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में बताया तो सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से इस घोषणा का स्वागत किया। डॉ. जौहरी ने मुख्यमंत्री के साथ ही विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष एवं नगर विधायक सुरेश खन्ना के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस प्रकरण में खन्ना का अहम योगदान माना जा रहा है। हर्ष व्यक्त करने वालों में डॉ. जिया खान, डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. एसपी कौशल, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. आरबी सक्सेना, डॉ. शमीम, डॉ. रजी, डॉ. मुबीन, डॉ. राशिद, डॉ. जावेद, डॉ. विवेक त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

बीयूएमएस डॉक्टर्स एसोसिशन ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इस संबंध में हुई सभा में डॉ. शारिक खां, डॉ. शमीम खान डॉ. अब्दुल मजीद, डॉ. मो. आलम, डॉ. उसमान, डॉ. जीशान, डॉ. अब्दुल सईद, डॉ. रजी उल्ला, डॉ. नासिर, डॉ. शाहिद अख्तर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed