फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pgt exam

पहले दिन पीजीटी परीक्षा में 338 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Wed, 18 Aug 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
pgt exam
शाहजहांपुर में मंगलवार को जीएफ कॉलेज से पीजीटी की परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता/सहायक अध्यापक पदों पर चयन के लिए मंगलवार को परीक्षा का आयोजन किया गयाज। दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 222 तथा दूसरी पाली में 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजीटी परीक्षा के लिए शहर के दो महाविद्यालयों में तीन केंद्र बनाए गए। एसएस कॉलेज के ब्लॉक 1 व 2 तथा जीएफ कॉलेज के ब्लॉक-1 को केंद्र बनाया था। दोनों ही महाविद्यालयों के केंद्रों पर पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। इसके लिए 9:00 बजे ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। जहां कोविड-19 का पालन कराते हुए परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी के साथ मास्क लगाकर बैठाया।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक एसएस कॉलेज के ब्लॉक-1 व 2 दोनों केंद्रों पर हुई। डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा के लिए 1492 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1270 ने परीक्षा दी। 222 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 848 पंजीकृत थे, 732 उपस्थित तथा 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीटी परीक्षा में कठिन पेपर देखकर उड़े होश
परीक्षा का समय कम कर दिया गया। जिसकी वजह से पेपर को जल्दी करने का दबाव बना रहा। परीक्षा को लेकर तैयारी कर रखी थी। - रेखा देवी, परीक्षार्थी
पीजीटी परीक्षा के लिए जीएफ कॉलेज में केंद्र रहा। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन कराया गया। पेपर अच्छा हुआ है। - डॉ. दीप्ती, परीक्षार्थी
कुछ प्रश्न काफी कठिन थे, जिन्हें हल करने में काफी परेशानी हुई। परीक्षा का समय भी कम कर दिया गया है। बस पेपर हो ही गया है। - हैदर अली, परीक्षार्थी
पीजीटी परीक्षा को लेकर पूर्व से ही तैयारी कर रही थी। चयन के लिए जितनी मेहनत की है, उसका परिणाम भी बेहतर आएगा ऐसी उम्मीद है। - लक्ष्मी देवी, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed