फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   perdarsan

कुलदीप हत्याकांड पर वकीलों का भड़का गुस्सा, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
perdarsan
मृतक अधिवक्ता कुलदीप सक्सेना के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन देते से? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद के अधिवक्ता कुलदीप सक्सेना की गांव पिटारमऊ में गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर मंगलवार को वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। जजी कचहरी से लेकर कलक्ट्रेट तक वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा देने और पीड़ित परिवार को धमकाने वाले होमगार्ड को बर्खास्त करने की मांग की। कलक्ट्रेट में प्रदर्शनकारी वकीलों के बीच पहुंचकर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जलालाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मृतक कुलदीप सक्सेना के परिजन के साथ मंगलवार दोपहर शाहजहांपुर पहुंचे। यहां जजी कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कुलदीप सक्सेना के हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई कराए जाने और मृतक आश्रित को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, बेटे और बेटी की शिक्षा व बेटी के विवाह के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलवाए जाने की मांग रखी गई। इसके साथ यह भी मांग रखी गई कि हत्यारोपी नसरूद्दीन, रिंकू, टिंकू का पिता शमशुद्दीन थाना अल्हागंज में होमगार्ड पद पर तैनात है। वह आरोपितों को लड़ाई के लिए उकसाता रहता था। लिहाजा शमशुद्दीन को होमगार्ड पद से बर्खास्त किया जाए। वकील कुलदीप सक्सेना के बंदूक का लाइसेंस की विरासत उनके बेटे के नाम की जाए और उसको रिवाल्वर का लाइसेंस दिया जाए। इस घटना के बाद परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। इसलिए परिवार को कम से कम तीन माह की सुरक्षा प्रदान की जाए। इन्हीं मांगों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर वकील प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जलालाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश यादव, महासचिव नारायण देव पाठक, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह बजाज, महासचिव अमित सिंह वर्मा, राजेश अवस्थी, अहमद दराज खां, एजाज हसन खां, आलोक द्विवेदी आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed