फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   people flouting covid protocol despite increasing corona infection

कोरोना संक्रमण बढने के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे लोग

Wed, 12 Jan 2022 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
people flouting covid protocol despite increasing corona infection
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को सामाजिक दूरी से बेपरवाह होकर उमड़ी फरियादियों और वक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने के कारण सरकार कई बंदिशें लागू करने के साथ लोगों को कोविड गाइडलाइन के पालन को सचेत कर रही है, वहीं जनसामान्य पर उसका कोई खास असर नहीं हो रहा है। चाहे सरकारी कार्यालय हों या फिर शहर के प्रमुख बाजार, सभी जगह भीड़ उमड़ने से सामाजिक दूरी बेमानी हो रही है। यही नहीं, कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए लोग मास्क लगाए बगैर भीड़ का हिस्सा बने नजर आ रहे हैं। इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं होने से अगले कुछ दिन में जनपद में संक्रमण की रफ्तार बढ़ जाए तो कोई ताज्जुब नहीं होगा।
विज्ञापन

बीते दिन से बारिश का दौर थमने के साथ मौसम थोड़ा सामान्य हुआ तो लोग जरूरी कामों से घरों से निकलने लगे हैं। इससे सड़कों से लेकर बाजारों तक हर जगह भीड़ बढ़ रही है। उचित दर की दुकानों से मुफ्त राशन बंटना शुरू हुआ तो हर मोहल्ले मेें दुकानों के आगे झुंड बनाए कार्डधारक खड़े दिखने लगे। कोर्ट-कचहरी के कामों से आए फरियादियों, वादकारियों और वकीलों की भीड़ के कारण बुधवार को दिन भर जजी, कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर मेें लोगों का मेला जुटा रहा। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से लेकर विकास भवन के अहाते के पीछे तक विभिन्न कामों से आए लोगों का घंटों जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

हर साप्ताहिक बंदी की तरह शहर के मुख्य बाजार बहादुरगंज में बुधार को भी सड़क के दोनों फुटपाथों पर सजी सस्ते सामान वाली दुकानों के आगे दिन भर खरीदारों की भीड़ उमड़ी, लेकिन लोग सामाजिक दूरी से पूरी तरह बेपरवाह दिखे। मास्क लगाए बगैर तमाम लोग भीड़ का हिस्सा बने नजर आए। यही नहीं, अधिकांश लोगों ने सिर्फ दिखावे को मास्क लगा रखे थे, लेकिन वहां गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें न तो टोकने की जरूरत समझी और न ही ऐसे मामलों में जुर्माना लेने की कार्रवाई की गई। बहादुरगंज मुख्य चौराहा से सदर बाजार और पचराहा की ओर दुपहिया वाहन भी कठिनाई से निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तरों में पहले की तरह काम कर रहे सभी कर्मचारी
संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले सरकारी कार्यालयों और निजी उपक्रमों में केवल 50 फीसदी कर्मचारियों से कार्य लेने और शेष कर्मचारियों को अगले दिन बुलाने के निर्देश दिए थे। यह भी कहा था कि अधिक से अधिक कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराया जाए। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की सूची तलब कराकर उनका दिवस वार ड्यूटी रोस्टर भी तैयार करा लिया, लेकिन अभी तक इस बारे में शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं होने के कारण अधिकांश कर्मचारी पूर्ववत ड्यूटी कर रहे हैं।

हालांकि, कई विभागों में विभिन्न संवर्गों के तमाम पद रिक्त होने से वहां पहले से ही आधे कर्मचारी कार्यरत हैं। कोषागार में स्वीकृत पदों के सापेक्ष बमुश्किल 50 प्रतिशत कर्मचारी काम कर रहे हैं। विकास भवन के कृषि कार्यालय मेें सभी पटलों पर कर्मचारी तैनात दिखे, लेकिन जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक का कहना है कि विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 137 और तकनीकी सहायक के 150 पदों समेत लगभग 650 पद रिक्त हैं। इसके बावजूद उपलब्ध कर्मचारियों का ब्योरा सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed