फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People came to Exchange and deposit two thousand notes in banks

Rs 2000 Notes: शाहजहांपुर में दो हजार के नोट बदलने और जमा करने पहुंचे लोग, बैंकों में लगी कतार

Tue, 23 May 2023 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 May 2023 03:18 PM IST
सार

आरबीआई की घोषणा के बाद से लोग बैंकों में 2000 के नोट जमा करने और बदलने पहुंच रहे हैं। सोमवार को शाहजहांपुर की 254 बैंक शाखाओं में 2000 के नोट के रूप में 19 करोड़ रुपये जमा हुए। मंगलवार से सभी बैकों की शाखाओं में दो हजार के नोट जमा करने और बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 
 

विज्ञापन
People came to Exchange and deposit two thousand notes in banks
बैंक में दो हजार के नोट जमा करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सभी बैंकों की शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने और जमा करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। सुबह बैंक खुलते ही लोग 2000 के नोट लेकर पहुंचने लगे। प्रमुख बैंकों की शाखों में लोगों की कतारें लग गईं। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में नोट जमा और बदलने वालों से रजिस्टर पर नाम, पता, आधार नंबर, नोट की संख्या लिखवाई जा रही है।

विज्ञापन


इंदिरा नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वो दो लाख रुपये जमा करने आए। सभी नोट दो-दो हजार के थे। ईंट बिक्री के रुपये थे। जमा करने के लिए रजिस्ट्रर में जानकारी भरवाई गई। कौशलेंद्र कुमार ने बिताया कि उन्होंने 11 नोट जमा किए। बरेली की रहने वाली रुपाली ने दो हजार के चार नोट बदलवाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 19 करोड़ रुपये हुए जमा 

सोमवार को जिले की 254 बैंक शाखाओं में 2000 के नोट के रूप में 19 करोड़ रुपये जमा हुए। एसबीआई टाउनहाल शाखा में ही पूरे दिन में 2000 के नोट में 1.74 करोड़ रुपये जमा हुए। एचडीएफसी बैंक की टाउनहाल शाखा में 2.5 करोड़ रुपये जमा किए गए। 


संबंधित खबर - Rs 2000 Exchange: दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, क्या भरना होगा फॉर्म; जानिए हर सवाल का जवाब
 

जिले में एसबीआई की 36 और एचडीएफसी की 10 शाखाएं हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की 69 शाखाएं संचालित हैं। इनके अलावा 139 शाखाएं अन्य बैंकों की हैं। इनमें भी 2000 रुपये के नोट जमा किए गए। अग्रणी बैंक प्रबंधक दीपक चंद्रा के मुताबिक बैंकों की सभी शाखाओं में 2000 रुपये के नोट में कुल 19 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

एहतियातन साथ लेकर जाएं दस्तावेज

हालांकि सभी बैंकों में बिना किसी दस्तावेज या आईडी दिखाए ही नोट बदलने की बात कही जा रही है, लेकिन जानकार एहितयातन वोटर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि साथ ले जाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बैंक पहुंचने पर किसी तरह की दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed