{"_id":"73abd9dde89a89bacfb692aea9e4faa3","slug":"pcs-officer-returned-as-welcome-brij-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस अधिकारी बनकर लौटे ब्रजमोहन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस अधिकारी बनकर लौटे ब्रजमोहन का स्वागत
कमलापुर/सिंधौली।
Updated Mon, 24 Aug 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी ब्रजमोहन सिंह का पीसीएस अधिकारी बनने के बाद गांव में प्रथम आगमन पर सोमवार को स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं और जुलूस के रूप में लेकर गांव पहुंचे।
ब्रजमोहन सिंह के पिता शिवपाल सिंह और चाचा भगवान सिंह का पहले ही देहांत हो चुका है। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई पुवायां इंटर कॉलेज, बीए लखनऊ यूनिवर्सिटी, एमए और नेट इलाहाबाद से किया। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेना शुरू कर दिया। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में 29वां स्थान प्राप्त करने के बाद ट्रेेनिंग के बाद ब्रजमोहन सिंह को सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती मिली।
सोमवार सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर गांव के तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया और वहां से लेकर ग्राम बड़ागांव में तुलाराम बाबा के स्थान पर पहुंचे। यहां मत्था टेकने के बाद ब्रजमोहन गांव नगरिया पहुंचे और परिवार में बड़े लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में बड़े भाई राजकुमार सिंह और भाभी गीता देवी का बड़ा योगदान है। भगवान और मां ऊषा देवी के की कृपा से वह पीसीएस अधिकारी बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।