फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paytm service for donations to religious sites

दान के लिए धार्मिक स्थलों में पेटीएम सेवा शुरू

Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कैशलेस पेमेंट/दान के लिए शहर के धार्मिक स्थलों में न सिर्फ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बल्कि पेटीएम से ये स्थल लैस किए जा रहे हैं। इस कार्य को अंजाम देने के लिए वंदना एक्सक्लूसिव के स्वामी संजय अग्रवाल मुहिम चलाए हुए हैं। केंद्र सरकार या यूं कहें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी के बाद कैशलेस पेमेंट लेने के लिए जहां दुकानदारों ने स्वाइप मशीन और पेटीएम का प्रयोग करना शुरू कर दिया है, वहीं धार्मिक स्थलों पर भी यह योजना चलाई जाने लगी है। इस कड़ी में पुराना जिला अस्पताल के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, शहर के सबसे बड़े टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में ई-पेमेंट के लिए यानी दान-दक्षिणा के लिए पेटीएम सिस्टम लागू किया गया। शनिवार को सरायकाइयां की गोशाला में भी यह योजना शुरू की गई। संजय अग्रवाल का साथ व्यवसाई सुभाष अरोरा भी दे रहे हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर के लिए एक मोबाइल सेट भी गिफ्ट किया। रविवार को तेल टंकी मार्ग स्थित गुरुद्वारा कुटिया साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेटीएम व्यवस्था शुरू कर दी गई। इस दौरान अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को पेटीएम से दान देने की प्रक्रिया समझाई और इसके माध्यम से दान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। गुरुद्वारा के प्रधान गुरबख्श सिंह तथा प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अब सीधे गुरुद्वारा के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से दान दे सकते हैं। इस अवसर पर रामचंद्र सिंघल, अशोक अग्रवाल, हरिकिशोर गुप्ता, रामचंद्र खंडेलवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सुभाष अरोरा, वीरेंद्र सिक्का, मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, अजीत सिंह, परमजीत सिंह, पूरन सिंह, रोमी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed