फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patriotic tricolor painted city trip

तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर 

Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Patriotic tricolor painted city trip
तिरंगा यात्रा - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 आजादी की सालगिरह के अगले दिन मंगलवार को एक बार फिर शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। मौका था केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज की तिरंगा यात्रा का। सुबह 10 बजे टाउनहाल स्थित शहीद उद्यान के समीप भाजपाइयों का जुटना आरंभ हो गया था। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर निकाली गई तिरंगा यात्रा पूर्वांह 11 बजे शहीद उद्यान से भ्रमण पर निकल पड़ी। यह यात्रा दोपहिया वाहनों के माध्यम से ही निकाली जानी थी, सो राज्यमंत्री कृष्णा राज भी तिरंगा झंडा के साथ एक स्कूटी पर सवार हो लीं। इसके बाद सैकड़ों युवाओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तिरंगा यात्रा बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम की ओर चल पड़ी। भारत माता के जयकारे के साथ वाहनों पर भारीभरकम तिरंगा झंडा लगाए लोग उत्साह से लबरेज दिखाई दे रहे थे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आजादी के जश्न के साथ केंद्र के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना था। 
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिलें शामिल थीं, मोबाइक पर सैकड़ों युवा बड़े-बड़े झंडा लहराते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, चारखंभा, रोजा होते हुए बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुई। यहां आश्रम के संस्थापक रमेश भइया, सचिव विमला बहन, डॉ. हरीश चंद्र, राम विलास राज, विक्रम कश्यप, संग्राम सिंह, सोवरन यादव, गौरव यादव आदि ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। देशविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने आजादी की 70वीं वर्षगांठ देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को समर्पित की है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि वह घरों में तिरंगा झंडा लगाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय  प्रताप यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्यभान भदौरिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, नगर विधानसभा प्रभारी अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक कोविद सिंह, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। तिरंगा यात्रा में अरुण यादव चैनू, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, पंकेश मिश्रा, लता तिवारी, मनेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, मुकेश राठौर, अशर्फी सिंह, डॉ. विजय जौहरी, अखिलेश पाठक, सूरज तिवारी, अशोक कुमार, दोदराम कुशवाहा, राम बरन सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, सुबोध मिश्रा, अक्षय तिवारी, हनीफ खान, मुनीश्वर सिंह, अश्वनी मिश्रा, रवि खुराना, गंगाराम मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, संतोष दीक्षित, राजवीर सिंह, राजेश चौहान, सुनील बाथम, देवेश गुप्स्ता, उदय प्रताप सिंह, अमित यादव, भानु प्रताप सिंह, प्रभात सक्सेना, बबली जायसवाल, सुधीर गुप्ता समेत सैकड़ों युवा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed