फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   parashuram

भगवान परशुराम जन्म और कर्मस्थली का होगा विकास : सुनील भराला

Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
parashuram
जलालाबाद में दर्जा राज्य मंत्री का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय परशुराम ब्राह्मण परिषद के संरक्षक तथा दर्जा राज्य मंत्री सुनील भराला ने कहा है कि योगी सरकार भगवान परशुराम के जन्म तथा कार्यस्थल से जुड़े प्रमाणिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही उन स्थलों का विकास का खाका तैयार करेगी। परशुराम मंदिर पहुंचे सुनील भराला ने पूजा-अर्चना की और महंत सत्यदेव पांडेय से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मस्थान या कर्मस्थली को लेकर पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से 22 दावे जताए जा रहे हैं। बोले, जो स्थल बताए जा रहे हैं, उनमें सबसे प्रमाणिक पाए जाने वाले स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना प्रदेश सरकार की है। इस बारे में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। भगवान परशुराम सर्व कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें परशुराम जी का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व डाकबंगले में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था से जुड़े विभिन्न धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करा चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, विनय शर्मा, मनेंद्र सिंह, दिनेश राठौर, योगी अजितनाथ, प्रदीप मिश्रा, वैभव त्रिवेदी, प्रियांशु शुक्ला, बीटू गुप्ता, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमित खन्ना, उपाध्यक्ष अर्चित द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed