फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   parali

खेत में खड़ी धान की फसल...लेखपाल ने किसान के खिलाफ दी पराली जलाने की रिपोर्ट

Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
parali
पुवायां (शाहजहांपुर)। खेत में धान की फसल खड़ी होने के बाद भी पराली जलाने की गलत रिपोर्ट देने पर जिलाध्यक्ष की नाराजगी के बाद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सेटेलाइट से क्षेत्र का पता लगने के बाद पराली जलाने वाले किसानों की जांच लेखपालों को सौंपी गई थी। रामपुर कलां क्षेत्र के लेखपाल वेदराम ने गांव माधौपुर के शंकरलाल पर भी पराली जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट एसडीएम को दे दी थी।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को दस अन्य किसानों के साथ शंकरलाल पर भी रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था। लेखपालों और कुछ अन्य लोगों ने एसडीएम के आदेश को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। शंकरलाल के खेत में धान की फसल अभी खड़ी हुई है। शंकरलाल ने मामले की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा को दी थी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से लेखपाल के गलत रिपोर्ट देने के मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को कहा था। जांच में भी सामने आया कि शंकरलाल के खेत में धान की फसल खड़ी हुई है। ऐसे में पराली जलाने का सवाल ही नहीं उठता है। इसके बाद लेखपाल को रामपुर कलां से हटाकर भू लेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरलाल के खेत और उसके आसपास 70 से 80 एकड़ में धान की फसल खड़ी है, जबकि लेखपाल ने उनके खिलाफ पराली जलाने की रिपोर्ट एसडीएम को दी थी। शिकायत मिलने के बाद मैंने झूठी रिपोर्ट देने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को कहा था। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
मामले की शिकायत मिली थी। जांच कराई गई तो पाया गया कि शंकरलाल का धान खड़ी है और उनके खेत और आसपास पराली नहीं जलाई गई है। पहले लेखपाल ने पराली जलाने की रिपोर्ट दी थी। लेखपाल से जानकारी की गई तो लेखपाल ने पराली नहीं जलाने की दूसरी रिपोर्ट दी। गलत आख्या देने पर लेखपाल को भू लेख कार्यालय से अटैच कर दिया है। लेखपाल को आरोप पत्र देकर सात दिन में जवाब मांगा है।
सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed