फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pantoon bridge of Kolaghat will open for foot traffic from tomorrow

रविवार से पैदल यातायात के लिए खुलेगा कोलाघाट पैंटून पुल

Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pantoon bridge of Kolaghat will open for foot traffic from tomorrow
शाहजहांपुर। कोलाघाट पैंटून पुल के लिए छत्तीसगढ़ से आए सभी 121 स्लीपर निर्माणाधीन पुल पर लगाकर लगभग 45 फीसदी कार्य पूरा कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि नए और पुराने स्लीपर मिलाकर रविवार तक पैंटून पुल तैयार कराकर पैदल राहगीरों और बाइक चालकों को आने-जाने की सुविधा दे दी जाएगी।
विज्ञापन

29 नवंबर को कोलाघाट पुल टूट गया था। 17 दिसंबर को नया पैंटून पुल बनाकर यातायात शुरू करा दिया गया, मगर दस दिन में ही पुल फिर से इस्तेमाल करने लायक नहीं रह गया। तब लोक निर्माण विभाग ने दोबारा पैंटून पुल बनाने की कवायद शुरू की। पैंटून पुल के पुनर्निर्माण को रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित वन विभाग के काष्ठ डिपो से लकड़ी के 250 नए स्लीपर मंगवाए हैं। गत मंगलवार तक सिर्फ 121 स्लीपर ही आ सके थे, जिन्हें पुराने स्लीपर के साथ पुल के पैंटून पर फिक्स कर दिया है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए निर्माणाधीन पैंटून पुल पर नए और पुराने स्लीपर लगाकर रविवार को पैदल और बाइक चालकों के लिए पुल चालू कर दिया जाएगा। एकसईएन के अनुसार शेष 130 नए स्लीपर आने पर पुराने स्लीपर बदलकर हल्के वाहनों को भी पुल से निकलने की सुविधा दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed