फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat chunaaav

अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा महिला का कब्जा

Fri, 19 Mar 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर अब आधी आबादी का हक होगा। नए आरक्षण के मुताबिक जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी सामान्य से बदलकर महिला के लिए आरक्षित हो गई है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हाल में घोषित जिला पंचायत की सीट में परिवर्तन हुआ है। पहले यह सीट सामान्य घोषित की गई थी मगर, बाद में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बदले समीकरण में सीट सामान्य महिला के खाते में डाल दी गई है।
विज्ञापन

हमारी पार्टी उम्मीदवार लड़ाएगी। पहले आरक्षण तय होगा, उसके बाद प्रत्याशियों की सूची भेजी जाएगी।
हरि प्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष
जिला पंचायत सदस्य जीतकर आएंगे। इसके बाद पार्टी के लोग बैठकर तय करेंगे। सभी की सहमति बनने के बाद पार्टी हाईकमान से बात की जाएगी। - तनवीर खां, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों में जो जीतकर आएगा उसी में से अध्यक्ष तय किया जाएगा। पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे। - रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
पहले पंचायत सदस्य के चुनाव होंगे। उसके बाद पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा, उसके आधार पर प्रत्याशी को उतारा जाएगा। - जदुवीर गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष
शासन की ओर से आरक्षण सूची जारी की गई है, जिसमें शाहजहांपुर महिला सामान्य सीट घोषित कर दी गई है। उसी के आधार पर चुनाव कराया जाएगा। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed