फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat by election results declares in shahjahanpur

पंचायत उपचुनाव: शाहजहांपुर में रेखा, कुसुमा और विमलेश बने प्रधान, सुशील कुमार बीडीसी सदस्य

Fri, 08 Sep 2023 04:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में तीन ग्राम प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए उपचुनाव हुआ था। इसके नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। गांव गुरगवां से रेखा देवी ने जीत दर्ज की। बजीरपुर से विमलेश निर्विरोध चुने गए। तिलहर की ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर में बीडीसी सदस्य पद पर सुशील कुमार ने जीत दर्ज की।  

विज्ञापन
panchayat by election results declares in shahjahanpur
नवनिर्वाचित प्रधान रेखी देवी को प्रमाणपत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के तीन ग्राम प्रधान और एक बीडीसी सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। जलालाबाद के गांव गुरगवां से रेखा देवी, बजीरपुर से विमलेश कुशवाहा और जैतीपुर के रुद्रपुर ग्राम पंचायत से कुसुमा देवी प्रधान बनी हैं। वहीं तिलहर की ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर में बीडीसी सदस्य के पद पर सुशील कुमार जीते।

विज्ञापन


छह सितंबर को जनपद में दो ग्राम प्रधान पद व एक बीडीसी पद पर मतदान हुआ था। मतगणना शुक्रवार को सुबह आठ बजे ब्लॉक मुख्यालय जलालाबाद, जैतीपुर व तिलहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। उम्मीदवार व नामित एजेंट को ही मतगणना स्थल तक जाने दिया गया। मतगणना संपन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को संबंधित आरओ ने जीत के प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा को झटका: यहां जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत, नहीं चला 'कमल' का जादू
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलहर की ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर में बीडीसी सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में प्रत्याशी सुशील कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 60 मत से हराया। बीडीसी सदस्य रहे किशनू लाल के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनकी पत्नी कामेश्वरी देवी, सुशील कुमार और सुनील कुमार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 

मतगणना के दौरान पड़े 881 मतों में 5 रद्द हो गए। कामेश्वरी देवी को 242 मत, सुनील कुमार को 287 मत और सुशील कुमार को 347 मत प्राप्त हुए। आरओ डॉ. पीके त्यागी ने विजयी प्रत्याशी सुशील कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सदर तहसीलदार चमन सिंह और ब्लॉक के अधिकारी उपस्थित रहे।

गुरगवां में रेखा देवी 87 मत से जीतीं, विमलेश निर्विरोध बने प्रधान
जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुरगवां में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मलिक पांडेय की पत्नी रेखा देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद सिंह की पत्नी शिमला देवी को 87 मत से हराया। ब्लॉक परिसर में हुई मतगणना के दौरान सीओ अजय राय, तहसीलदार पैगाम हैदर के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। आरओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि कुल पड़े 1262 वोट में से 10 वोट निरस्त घोषित हुए, जबकि विजयी रेखा देवी को 655 व दूसरे स्थान पर रहीं। शिमला देवी को 568 वोट हासिल हुए। खास बात यह है कि इस चुनाव में प्रधान पद के एक प्रत्याशी आवेंद्र सिंह को एक भी वोट नहीं मिला।

मतगणना के बाद आरओ ने रेखा देवी के अलावा दूसरी ग्राम पंचायत बजीरपुर से निर्विरोध जीते विमलेश कुशवाहा को प्रमाण पत्र सौंपे। रेखा देवी की जीत पर उनके समर्थक वीरेंद्र सिंह, राकेश सिंह बहुगुणा, विजय पांडेय, अशोक पांडेय, ऋषिकांत पांडेय, निर्भय सिंह, रविकांत पांडेय आदि समर्थकों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। बता दें कि रेखा देवी पूर्व प्रधान शीतला देवी की पुत्रवधू हैं।

कुसमा देवी 31 वोट से जीतकर बनीं प्रधान
जैतीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रपुर में अप्रैल से रिक्त चल रही ग्राम प्रधान की सीट पर चुनाव के बाद पूर्व प्रधान स्व. पुष्पा देवी की देवरानी कुसुमा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रेमवती को 31 वोटों से हराकर जीत हासिल की। आरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

विजयी प्रत्याशी कुसुमा देवी को 442, प्रेमवती को 411, ग्रीश को 20, रामेंद्र यादव को दो, शरद यादव को एक वोट मिले। 22 वोट निरस्त हुए। ब्लॉक में असिस्टेंट आरओ अश्वनी कुमार पांडेय, एसडीएम तिलहर अंजलि गंगवार, सीओ प्रयांक जैन, थाना प्रभारी विकास कुमार के साथ खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed