{"_id":"61eb059a8708b9043715ae08","slug":"palledar-dies-after-being-crushed-by-a-truck-shahjahanpur-news-bly473241845","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर पल्लेदार की मौत, परिजन ने जाम लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर पल्लेदार की मौत, परिजन ने जाम लगाने का किया प्रयास
विज्ञापन
अरविंद का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आईटीआई कॉलोनी निवासी रोजा मंडी के पल्लेदार अरविंद कुमार की बाइक में शुक्रवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद की मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। नाराज परिजनों ने शव को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाई-वे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भगन्नू का 19 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार शाम 5 बजे बाइक से घर लौट रहा था। मंडी गेट के सामने पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरविंद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। उन्होंने लाश को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई मनोज कुमार की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
त्योहार के चलते मां ने मंडी जाने से रोका था
-शुक्रवार को सकट चौथ का त्योहार होने के कारण मां सुदामा ने अरविंद को काम पर जाने के लिए रोका था। अरविंद ने पूजा होने से पहले घर वापसी का वादा किया था। इधर, घर में पूजा की तैयारी चल रही थी। तभी फोन की घंटी की बजी और अरविंद की मौत की खबर आई। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुदामा बिलख पड़ी।