फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Palledar dies after being crushed by a truck

ट्रक से कुचलकर पल्लेदार की मौत, परिजन ने जाम लगाने का किया प्रयास

Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Palledar dies after being crushed by a truck
अरविंद का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आईटीआई कॉलोनी निवासी रोजा मंडी के पल्लेदार अरविंद कुमार की बाइक में शुक्रवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद की मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। नाराज परिजनों ने शव को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाई-वे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भगन्नू का 19 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार शाम 5 बजे बाइक से घर लौट रहा था। मंडी गेट के सामने पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरविंद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। उन्होंने लाश को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई मनोज कुमार की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

त्योहार के चलते मां ने मंडी जाने से रोका था
-शुक्रवार को सकट चौथ का त्योहार होने के कारण मां सुदामा ने अरविंद को काम पर जाने के लिए रोका था। अरविंद ने पूजा होने से पहले घर वापसी का वादा किया था। इधर, घर में पूजा की तैयारी चल रही थी। तभी फोन की घंटी की बजी और अरविंद की मौत की खबर आई। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुदामा बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed