फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pakariya hakeem people sield their village

पकड़िया हकीम को गांव के लोगों ने खुद ही किया सील

Wed, 01 Apr 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
pakariya hakeem people sield their village
पुवायां। एक ओर लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर हैं, वहीं दूसरी ओर गांव पकड़िया हकीम के लोगों ने खुद की गांव को जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। गांव के लोग सामाजिक दूरी का भी ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर रखा है। गैर प्रांतों से श्रमिक रोजाना वापस आ रहे हैं। गांव पकड़िया हकीम में भी कुछ लोग बाहर से आए हैं। इसे देखते हुए गांव के लोगों ने आम सहमति बनाकर गांव को आने जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग और ट्राली आदि खड़ी कर रास्तों को बंद कर दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सब्जी, राशन आदि लाने वालों को रास्तों के बाहर ही रोक लिया जाता है और इसकेे बाद लोग निर्धारित दूरी पर रहकर एक-एक कर सब्जी, राशन आदि खरीद लेते हैं। प्रधान पारुल गुप्ता के पति अनिल गुप्ता ने बताया कि गांव के लोगों के सामने उन्होंने गांव को बंद करने का प्रस्ताव रखा था। कोरोना के खतरे को देखते हुए गांव के लोगों ने इसे मान लिया। गांव में युवा माइक से कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथों को साबुन से बार बार धोने, मास्क लगाए रखने, घरों के अंदर ही रहने का प्रचार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed