{"_id":"6182e784e7193959e70e8dee","slug":"painting-workshop-shahjahanpur-news-bly465099165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला कार्यशाला में कैनवास पर उकेरे चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला कार्यशाला में कैनवास पर उकेरे चित्र
विज्ञापन
दीपोत्सव में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में कैनवास पर उकेरे गए चित्रों को देखते लोग
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग और नगर निगम ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया। आजादी के अमृत महोत्सव व दीपोत्सव में आजादी की गौरवगाथा से संबंधित इस कार्यशाला में 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 10 वरिष्ठ और 20 प्रशिक्षु कलाकार शामिल हुए।
कार्यशला की संयोजिका अनामिका तोमर ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खां का स्केच बनाया। इसे डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस. आनंद ने शहीद के प्रपौत्र अशफाक उल्ला को सौंपा। अनामिका ने बताया कि कार्यशाला में कलाकारों ने मंच पर लाइव पेंटिंग बनाई। सभी चित्र शहीदों की गौरव की गाथा को समर्पित रहे। शिविर के माध्यम से सन 1857 से 1947 तक की आजादी की गौरवगाथा और उसके पश्चात की विकास की यात्रा का प्रदर्शन किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को अपनी कला दिखाने का मंच दिया गया। इससे उनका उत्साहवर्धन हो सके। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, उमेंद्र प्रताप सिंह, विद्यासागर सिंह, संजय कुमार राज, अभिलाषा सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, मनीषा दीक्षित, दीक्षा गोयल आदि मौजूद रहीं।