फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   oxygen plant

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का हुआ लोकार्पण

Fri, 08 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भाजपा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम आक्सीजन प्लांट का फीता काटते हु? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह भाजपा सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण किया। सौ से डेढ़ सौ बेडों पर इस प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। मौजूदा समय में यहां चार ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए प्रधानमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में पीएम केयर फंड से एक ऑक्सीजन प्लांट बनवाया। करीब तीन महीने के दौरान दो करोड़ रुपये की लागत से बने एक हजार एलपीएम की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इससे राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब सौ से डेढ़ सौ बेड तक हर समय बगैर किसी रुकावट के ऑक्सीजन की आपूर्ति मिलती रहेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 2500 एलपीएम क्षमता के तीन अन्य ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुके हैं। इनसे 430 बेडों पर ऑक्सीजन पहुंचेगी। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस डॉ. एयूपी सिंहा, डॉ. एमपी गंगवार, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में चार ऑक्सीजन प्लांट बन गए हैं। प्लांट बनने से राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेेगा।
डॉ. राजेश कुुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed