फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Overloaded truck broke Bansi river bridge

ओवरलोड ट्रक ने तोड़ा भैंसी नदी का पुल

Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Overloaded truck broke Bansi river bridge
ओवरलोड ट्रक ने तोड़ा भैंसी नदी का पुल
एनएच-25 पर खुटार-पुवायां के बीच भैंसी नदी के जर्जर पुल से मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक के निकलने के दौरान पुल के पटले टूट गए। पुल का गाटर भी मुड़ गया है। इससे आवागमन बंद हो गया है। गाटर मुड़ने से मरम्मत होने में कई दिन लगने की संभावना है। पुल के टूटने से पलिया, पीलीभीत से खुटार होकर पुवायां जाने वाले भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद हो गया है। शनिवार सुबह लगभग मौरंग भरा ओवरलोड ट्रक पुल से गुजरा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक में करीब 50 टन मौरंग भरा था। ज्यादा वजन होने के कारण पुल के 105 पटलों में 14 पटले टूट गए। ट्रक पुल से गुजर गया लेकिन पुल के गाटर भी टेढ़े हो गए। इससे से खुटार-पुवायां मार्ग से आवागमन बंद हो गया। नदी सूखी होने के कारण कार, टेंपो, ट्रैक्टर आदि पुल के नीचे की ओर से निकल रहे हैं लेकिन ट्रक, बस आदि का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। बाइक सवार पुल पर किनारे से निकल रहे हैं जिससे हादसे की आशंका बढ़ी है। चूंकि अभी भैंसी नदी सूखी है इसलिए कार आदि छोटे वाहन नदी के रास्ते निकल रहे हैं। ज्यादा बारिश होने पर नदी में पानी आ जाने के बाद खुटार-पुवायां रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन


पुवायां-बंडा मार्ग पर नदी से निकल रहे लोग
पुवायां। भैंसी नदी पर पुवायां-बंडा मार्ग पर बना पुल भी अत्यंत जर्जर है। पुल पर दोनों ओर पाइप लगाकर बड़े वाहनों को आवागमन बंद कर दिया है। छोटे वाहन चालक, कार, जीप आदि नदी होकर बंडा पहुंच रहे हैं। वहीं भारी वाहन कुड़रा, कंधरपुर होकर बंडा पहुंचते हैं। ज्यादा बारिश होने पर यह मार्ग भी बंद हो सकता है।  
विज्ञापन


इस रास्ते का करें प्रयोग
पुवायां। पुवायां से खुटार की ओर जाने के लिए पुवायां से जेबा, पन्नघाट होते हुए मकमूदपुर सैंजनियां से गंगसरा में एनएएच 25 पर पहुंच सकते हैं। महमूदपुर सैंजनियां से कैमहरिया, दिलीपपुर होते हुए रामपुर के पास खुटार पुवायां रोड पर पहुंचा जा सकता है। खुटार की ओर से आने वाले वाहन चालक रामपुर के आगे से दिलीपपुर होते हुए और गंगसरा से महमूदपुर सैंजनिया होते हुए पुवायां पहुंच सकते हैं। हालांकि यह मार्ग भारी वाहनों के लिए सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनदेखी से बंद हो गया रास्ता
खुटार-पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी पर अंग्रेजों के जमाने का बना पुल बेहद जर्जर हालत में है। पुल लोहे के गाटर पर लकड़ी के पटले रखकर बनाया गया है। पटले टूटने से अक्सर खुटार-पुवायां मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। लोगों की मांग के बाद भी नेताओं और अधिकारियों ने पुल को बनवाए जाने के लिए शासन स्तर पर ठोस प्रयास करने की जरूरत नहीं समझी। विभागीय अधिकारियों ने भी पुल जर्जर होने का बोर्ड लगाकर चुप्पी साध ली लेकिन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के कोई प्रयास नहीं किए गए। 


शासन ने की भैंसी पुल की अनदेखी
पुवायां। पीडब्लूडी के जेई निर्मल कुमार ने बताया कि पुल के पास एक बड़ा राइस प्लांट है। इस कारखाने पर ट्रकों का रोज आवागमन होता है। कई बार फोटो सहित इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई। लकड़ी के पटलों पर बने इस पुल की भार क्षमता महज आठ से 10 टन तक ही है। ऐसे में पुल 40-50 टन वजन लेकर निकलने वाले ट्रकों का भार पुल कब तक उठाता। भैंसी नदी पर पुल निर्माण के लिए साढ़े पांच करोड़ का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए शासन को काफी समय पहले ही भेज दिया गया था। पुल की मरम्मत के लिए भी समय-समय पर एस्टीमेट भेजे गए लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। शनिवार को पुल मरम्मत का नया आंकलन कर एस्टीमेट भेजा जाएगा। सब कुछ समय से हो गया तब भी 15 दिन तक पुल शुरू नहीं हो सकेगा। रविवार को पुवायां और खुटार में पुल बंद होने की जानकारी सहित वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने वाले बोर्ड लगवाए जाएंगे। टूटे पुल का निरीक्षण कर लिया गया है। पुल के दोनों ओर दीवार उठवाकर आवागमन पूरी तरह से रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed