{"_id":"6672c02a8dfccdfa5c065e35","slug":"over-speeding-car-went-out-of-control-and-entered-the-shop-in-shahjahanpur-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अचानक अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार... इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसी, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अचानक अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार... इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसी, मची भगदड़
Wed, 19 Jun 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:59 PM IST
सार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोड़ पर बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जबकि एक कार अनियंत्रित होकर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोड़ के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में तेज रफ्तार कार घुस गई। इससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर करीब एक बजे कच्चा कटरा से बरेली मोड़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार किसी तरह अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मामले में दोनों पक्ष चौक कोतवाली में पहुंच गए। बताते हैं कि दोनों के बीच सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे हैं। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन