{"_id":"57cadaaf4f1c1b660b2cc74c","slug":"over-power-shortage-dealers-boil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों में उबाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों में उबाल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देर रात अक्सर होने वाली बिजली की अघोषित कटौती थमते नहीं देख शहर के व्यापारियों में शनिवार को उबाल आ गया। उन्होंने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर एक्सईएन सिटी ने व्यापारियों का ज्ञापन लेकर उन्हें रात में होने वाली बिजली कटौती शीघ्र बंद कराने का आश्वासन दिया।
व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम एसई ऑफिस पहुंचे, लेकिन अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल मौजूद नहीं मिले। इस पर तैश में आए व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू की तो कार्यालय में उपस्थित अधिशासी अभियंता विवेक पटेल बाहर निकल आए। एक्सईएन को देखते ही व्यापारियों ने आधी रात को होने वाली कटौती, कैंट एरिया में आए दिन होने वाले लाइन फाल्ट, बिजली उपकेंद्रोें पर अवैध वसूली को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी।
व्यापारी नेता बाथम ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर पैना-गोविंदगंज के बीच 33 केवी लाइन में छावनी क्षेत्र में होने वाले फाल्ट का स्थायी समाधान खोजने की मांग की। साथ ही सुझाव दिया कि बहादुरगंज सब स्टेशन में संगठन के सहयोग से हेल्प डेस्क खोलकर बिजली संबंधी कामों का निस्तारण किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि घरों के बाहर मीटर लगाने पर उपभोक्ताओं को होने वाली किसी भी प्रकार की दिक्कत के लिए विभाग जवाबदेह होगा।
विज्ञापन
एक्सईएन पटेल ने कहा कि रात में कटौती पर रोक के लिए मुख्यालय को पत्र भेजकर इस समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीटर बाहर लगाने के बदले धनराशि मांगने वालों की फोटो खींचकर शिकायत करें तो संबंधितों पर एफआईआर करा दी जाएगी। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह सेठ, मनोज खन्ना, कुंज बिहारी अग्रवाल, उवैस खां, अमित शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, जगदीश्श सिंह टुटेजा, रोमी सिंह, विजय बियानी, अनूप गुप्ता, खालिद खां आदि शामिल रहे।