{"_id":"5d262e088ebc3e6ccc03bd99","slug":"others-in-shajhanpur-shahjahanpur-news-bly368156971","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ ने कैंट एरिया में सुअर, नियामपुर में किया बछड़े का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ ने कैंट एरिया में सुअर, नियामपुर में किया बछड़े का शिकार
विज्ञापन
कैंट एरिया के जंगल में मौजूद तेंदुआ को पकड़ने में वन विभाग के एक्सपर्ट को अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। इस बीच तेंदुआ ने कैंट एरिया में एक सुअर और आर्मी जंगल से सटे नियामपुर गांव के पास मंगलवार रात एक बछड़े का शिकार कर लिया। बुधवार को नवागत डीएफओ आदर्श कुमार ने जंगल का मुआयना कर तेंदुआ को पकड़ने की रणनीति बनाई। बुधवार को दिन भर तेंदुआ कैंट एरिया के जंगल में ट्रेस नहीं हुआ।
करीब एक सप्ताह पहले तेंदुआ को कैंट एरिया के जंगल में देखा गया था। करीब 70 एकड़ में फैले इस जंगल में हिरन, जंगली सुअर, नीलगाय, गोवंश पशुओं की बहुतायत है। इस बीच कई बार तेंदुआ जंगल से बाहर भी आ गया। कुत्तों और बछड़ों का शिकार किया। रविवार रात कैंटोमेंट के रिहायशी इलाके के साथ केंद्रीय विद्यालय-वन के आसपास देखा गया। इस बीच तेंदुआ वन विभाग और सेना के ट्रैकिंग कैमरों में कई बार ट्रैक किया गया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट की टीम अब तक जुटी हुई है। जाल लगाकर रोज रात में बकरा बांधा जा रहा है। इसके बाद भी तेंदुआ को नहीं पकड़ा जा सका है। मंगलवार रात तेंदुआ ने नियामतपुर गांव में एक बछड़े और कैंट एरिया में जंगली सुअर का शिकार किया है। कैंट एरिया के आस-पास बसे गांव नियामतपुर, मऊ खालसा, मऊ बासक, मऊ कैंट में भी तेंदुआ की दहशत है। बुधवार को नवागत डीएफओ आदर्श कुमार ने जंगल का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक और पिंजरा मांगा है। बृहस्पतिवार से जंगल में दो पिंजरे लगाकर बकरे बांधे जाएंगे।
तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक और पिंजरा मंगाया गया है। ट्रैकिंग कैमरों के साथ वन विभाग की टीमें भी उस पर नजर बनाए हुए है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। तेंदुआ को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
- आदर्श कुमार, डीएफओ
छावनी परिषद ने जारी की एडवाइजरी
शाहजहांपुर। कैंट एरिया के जंगल, कैंटोमेंट के रिहायशी इलाकों में तेंदुआ की दस्तक को लेकर बुधवार को छावनी परिषद ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि तेंदुआ रास्ता भटक कर कैंट एरिया में आ गया है। अब तक उसे केंद्रीय विद्यालय, इमली रोड, शिवाजी रोड के आसपास देखा जा चुका है। ऐसे में नागरिकों के लिए जरूरी है कि वे सावधानी बरतें। बच्चों को घर से अकेले बाहर न निकलने दें। रात के वक्त ज्यादा सावधानी से काम लें और घर से न निकलें।