फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in shahjhanpur

गोशाला में छह गायों को बीमार देख डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 11 Jul 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार को पाकड़ चौकी के पास स्थित गोशाला व मिश्रीपुर तराई में हो रहे गोशाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह गायों को बीमार देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कह कि इनके उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही स्वास्थ्य लाभ न हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पाकड़ चौकी के पास स्थित बनी गोशाला का निरीक्षण के दौरान कहा कि बरसात के मौसम में पशुओं को अनेक प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं। बरसात में बीमारियों से बचाव हेतु प्रतिदिन पशु चिकित्सक, पशु चिकित्साधिकारी गोशाला में जाकर गायों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। पशु चिकित्सक जो गाय बीमार मिलें उनका इलाज तत्काल करें। उन्होंने कहा कि गायों की देखभाल में लापरवाही बरती जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई जाएगी। उन्होंने दवाइयों का स्टाक रजिस्टर देखा और कहा कि पशुओं के इलाज हेतु जो भी दवाई लगे उसे पशु चिकित्सक खरीदकर पशुओं का इलाज करें, खरीदी गई दवाई का बिल नगर निगम आयुक्त से समन्वय बनाकर दवाईयों का स्टाक पूरा करें। गोवंश के इलाज हेतु कोई भी दवाई की कमी न रहने पाए। गोशाला में जलभराव की स्थिति को देख जल की निकासी के लिए नाली की खुदाई कराने और गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इधर ग्राम मिश्रीपुर तराई कान्हा गोशाला के निरीक्षण में निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोशाला निर्माण में अगर कोई अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर आयुक्त विद्याशंकर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी सिंह जिला कृषि अधिकारी सतीष पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed