फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   others in puvayan shahjhanpur

कानूनगो और लेखपालों से जवाब तलब

Fri, 12 Jul 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
others in puvayan shahjhanpur
पुवायां (शाहजहांपुर)। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के मामले में लापरवाही बरतने पर एक कानूनगो और तीन लेखपालों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। कार्रवाई की तलवार लटकने के संबंधित कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम की ओर से खुटार के कानूनगो रामऔतार, गांव चमराबोझी के पूर्व लेखपाल विजय वर्मा, वर्तमान लेखपाल अजीत प्रताप सिंह, धनसिंहपुर के लेखपाल रूपेश कुमार को जारी नोटिस में कहा गया है कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में खुटार के गांव टाह, चमराबोझी, बंडा के गांव तिहार ऐंजनपुर और सिंधोली के महाऊ दुर्ग में स्थित श्रेणी चार और पांच की भूमि के सत्यापन के लिए 21 जून को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। गठित समिति ने गांव चमराबोझी में जांच के बाद पाया कि श्रेणी चार और पांच की भूमि पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन

उक्त मामले भौतिक सत्यापन के लिए समय समय पर जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। गांव चमराबोझी में नवीन परती, चरागाह, बंजर, तालाब आदि पर अवैध कब्जे की स्थित पाई गई। इससे स्पष्ट है कि उक्त की ओर से अवैध कब्जेदारों से दुरभि संधि कर अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस पर 15 दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed