{"_id":"5d2c7dc58ebc3e6ce64e3994","slug":"others-in-kant-shahjhanpur-shahjahanpur-news-bly368682578","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर कांट क्षेत्र में साबिर ईंद भट्ठे के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक बेटा चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाए था। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव भुड़िया निवासी 55 वर्षीय सतीश सिंह सोमवार सुबह अपने बेटे 23 वर्षीय आदेश सिंह के साथ बाइक से क्षेत्र के गांव आटा बंदरिया गन्ना फसल का सर्वे करने जा रहे थे। वह रोजा चीनी मिल के एक सुपरवाइजर के साथ प्राइवेट तौर पर गन्ना सर्वे का काम करते थे। सुबह करीब 5:30 बजे बाइक शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर थाना कांट क्षेत्र के गांव कमलनैनपुर और साबिर ईंट भट्ठा के बीच पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मय ट्रक के भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को जब तक जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करती, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जगदीश के पिता लल्लू सिंह नाते-रिश्तेदार के साथ रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हादसे में एक साथ मौत का शिकार हुए पिता-पुत्र की मौत परिवार के लिए सबसे बड़ी त्रासदी हैं। एक घर में एक साथ दो मौतों के दर्द को कलेजे में समेटे लल्लू सिंह को लोग दिलासा दे रहे थे। लल्लू सिंह के दो बच्चे थे, जिनमें एक बेटा जगदीश और दूसरी बेटी सुधा। दोनों की शादी हो गई। जगदीश को एक बेटा आदेश हुआ लेकिन अफसोस आदेश के जन्म के कुछ दिन बाद ही आदेश की मां चल बसी। लिहाजा जगदीश अपने पिता का इकलौता था तो आदेश भी जगदीश का इकलौता बेटा था।। दोनों की एक साथ मौत से लल्लू के कुल का दीपक बुझ गया।
विज्ञापन
हादसे में पिता के साथ जान गवांने वाले आदेश की शादी 14 मई 2019 को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दिलावलपुर भटकल निवासी रामकिशोर की बेटी भावना के साथ हुई थी। भावना को जब पति और ससुर की एक साथ मौत की खबर मिली तो वह बेहोश हो गई। गांव की महिलाएं उसे चुप कराने की कोशिश कर रहीं थीं लेकिन उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसे क्या पता था कि दो माह में उसके मांग का सिंदूर उजड़ जाएगा।