फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

पॉलीथिन अभियान को पलीता लगा रहा ओसीएफ का रामलीला मैदान

Fri, 18 Oct 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
other
शाहजहांपुर। जिले को पॉलीथिन मुक्त बनाने के अभियान को ओसीएफ रामलीला ही पलीता लगा रहा है। ओसीएफ मैदान में रामलीला और मेला प्रदर्शनी समाप्त हुए पांच दिन बीत जाने के बाद भी पूरा मैदान पॉलीथिन से पटा पड़ा है।
विज्ञापन

ओसीएफ के विशाल मैदान में चारों ओर पॉलीथिन और पन्नी बिखरी पड़ी है। पन्नी हटाकर मैदान साफ कराने की फुरसत छावनी परिषद को अभी तक नहीं मिली है। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि प्रदेश और केंद्र सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती स्वच्छता ही सेवा नामक अभियान से मना रही है। हर ओर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों में तमाम प्रतियोगिताओं के माध्यम से और जिला प्रशासन रैलियां निकालकर स्वच्छता अभियान के प्रति आम जनमानस को जागरुक कर रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद ओसीएफ रामलीला में न तो पॉलीथिन प्रतिबंधित की गई और न ही पन्नी पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाया गया। नतीजा यह निकला कि 28 सितंबर से शुरू हुई मेला प्रदर्शनी 12 अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तक चलती रही। इस अवधि में मेला प्रदर्शनी में लगे तमाम स्टालों पर पॉलीथिन और पन्नियों का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता रहा। खास बात तो यह रही कि मेला प्रदर्शनी में ओसीएफ समेत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी आते-जाते रहे। मैदान के समीप ही छावनी परिषद का कार्यालय है, लेकिन मजाल है कि किसी ने पॉलीथिन और पन्नियों की रोकथाम के लिए दुकानदारों को जागरुक किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह है कि आज भी ओसीएफ के रामलीला मैदान में पानी तरह पन्नी बह रही है। पॉलीथिन और पन्नी के अंबार से रामलीला का हरा-भरा मैदान सफेद दिखाई पड़ रहा है। छावनी परिषद ने आज तक मैदान की सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई है।

दुकानें हटते ही कराई जाएगी सफाई
अभी दो-चार दुकानें हटनी बाकी हैं, इसलिए सफाई नहीं कराई जा सकी है। 18 अक्तूबर को दुकानें हट जाने के बाद जिम्मेदारी से सफाई कराई जाएगी। पहले सफाई कराना संभव नहीं था। क्योंकि फिर गंदगी होने की आशंका बनी रहती है। यह पैकिंग वाली पन्नी है, जो दुकानदार सामान पैक करके लाते है। सामान बेचने के बाद वह पन्नी फेंकते रहते हैं। जैसे ही पूरा मैदान खाली हो जाएगा, तत्काल सफाई कराई जाएगी। मैदान में सफाई कराना हमारी जिम्मेदारी है।
सुशील कुमार शर्मा, सचिव श्रीराम लीला एवं मेला प्रदर्शनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed