{"_id":"5da8bc6c8ebc3e93df424b60","slug":"other-shahjahanpur-news-bly3806418185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल : मालगाड़ी से ट्रैक्टर ट्रॉली टकराने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल : मालगाड़ी से ट्रैक्टर ट्रॉली टकराने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। जमुका के पास रोजा-सीतापुर मार्ग पर गेट नंबर दो पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मालगाड़ी से टकराने और लोग के घायल होने की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पूरा रेलवे स्टॉफ रोजा जंक्शन लॉबी में इकट्ठा हो गया। लेकिन कुछ ही देर में एक हूटर बोला और सबने चैन की सांस ली।
गुरुवार को सहायक डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर ने रोजा में दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर साढ़े चार हूटर बजाकर मॉकड्रिल किया। कंट्रोल से सूचना दी गई कि रोजा-सीतापुर मार्ग पर गेट संख्या दो पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर रेलवे प्रशासन व स्टॉफ के हाथ-पांव फूल गए। एक के बाद एक हूटर पर सबसे पहले लोको निरीक्षक वीरेंद्र झा रोजा जंक्शन की लॉबी में पहुंचे। उनके पीछे एआरटी इंचार्ज शिशिर कुमार, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, यातायात निरीक्षक एसके यादव, कैरिज एंड वैगन निरीक्षक डीके अमन, रेल पथ निरीक्षक अरुण कुमार पहुंच गए। 17 मिनट के अंदर जीआरपी, आरपीएफ समेत पूरा रेलवे स्टॉफ एकत्रित हो गया। जिसमें खलासी, इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, बिजली, कैरिज, पीडब्ल्यूआई आदि शामिल रहे। इसी बीच एक और हूटर बजा व मॉकड्रिल खत्म होने की जानकारी दी गई, जिस पर सभी ने चैन की सांस ली। घटना की सूचना एक लॉबी में एकत्रित होने वाले सभी रेलवे अधिकारियों व स्टॉफ की टाइमिंग को दर्ज किया गया। जिसके बाद सभी अपने काम पर वापस लौट गए।
वहीं, ट्रेन दुर्घटना की सूचना से लोको पायलटों की पत्नियां भी घबरा गई। उन्होंने तुरंत ही अपने पतियों को फोन कर कुशलक्षेम होने की जानकारी की, लेकिन मोबाइल बंद होने पर उनकी घबराहट और बढ़ गई। कुछ ही देर में मॉकड्रिल कैंसिल होने का हूटर बोलने पर उनकी सांस में सांस आई।