फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

पुवायां में सरकारी क्रय केंद्रों पर 40 और आढ़तों पर 25 हजार क्विंटल खरीदा गया धान

Thu, 10 Oct 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
other
पुवायां (शाहजहांपुर)। धान क्रय केंद्रों से नमी बताकर किसानों को लौटाया जा रहा है, जबकि आढ़तों पर धड़ल्ले से वही धान खरीदा जा रहा है। यही कारण है कि पुवायां तहसील में अब तक आढ़तों पर 25 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, जबकि सेंटरों पर मात्र 40 क्विंटल। ऐसे में सवाल उठता है जिस धान में नमी बताकर केंद्र प्रभारी खरीदने से इनकार कर रहे हैं, वही धान आढ़तों पर पहुंचकर कैसे सूखा हो जा रहा है। क्या हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खरीद में बिचौलियों को हावी होने का मौका दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

पुवायां तहसील में धान की कटाई तेजी से शुरू हो गई है। बड़े किसान धान की कटाई कर खेत खाली कराने के बाद आलू आदि बोने की तैयारी करने लगे हैं। इसके बाद भी सेंटरों पर धान खरीद में हीलाहवाली की जा रही है। पुवायां में आढ़तों पर अब तक 75 सौ क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। खुटार ब्लॉक में सात हजार क्विंटल और बंडा में दस हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी हैं। पुवायां मंडी समिति परिसर में सात क्रय केंद्र लगे हैं, लेकिन मात्र दो सेंटरों पर 20-20 क्विंटल धान ही खरीदा गया है।
विज्ञापन

मंडी में केवल बैनर लगा कर हो रही खरीद

समय : दोपहर एक बजे
एक ही किसान ने दो सेंटरों पर बेचा 40 क्विंटल धान
पुवायां। खाद्य एवं रसद विभाग के मंडी में दो केंद्र लगे हैं। दोनों के प्रभारी ब्रजेश कुमार कनौजिया हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों सेंटरों पर गांव लुकमानपुर बहेड़ा निवासी रतन सिंह ने 20-20 क्विंटल धान बेचा है। बड़ा सवाल है कि किसान 40 क्विंटल धान को अलग अलग सेंटर पर क्यों बेचेगा। मतलब साफ है कि दोनों सेंटरों पर खरीद दिखाने के लिए धान की खरीद दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बैनर लगे, लेकिन कर्मचारी नदारद

समय : दोपहर दो बजे
टंगे मिले दो बैनर, कर्मचारी और प्रभारी नदारद
पुवायां। पुवायां मंडी परिसर में पीसीएफ सीएमएस मंडी और कर्मचारी कल्याण निगम के बैनर पास पास लगे हैं। कांटा, बाट रख दिया गया है, लेकिन प्रभारी सहित कोई भी कर्मचारी और श्रमिक मौके पर नहीं मिला। बड़ा सवाल है कि जब कर्मचारी ही नहीं हैं तो खरीद कैसे होगी और किसान किससे संपर्क करेगा।

समय : दोपहर 2.30 बजे
सेंटरों के लिए धान में नमी
पुवायां। पीसीएफ बड़ागांव के नाम से पुवायां मंडी में लगे सेंटर पर प्रभारी रूपेश कुमार मिले। यहां खरीद नहीं हो रही थी। बताया कि अभी धान बेहद नमी वाला आ रहा है और कटाई का काम भी पूरे जोर से शुरू नहीं हुआ है। इस कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
खुटार में सात क्रय केंद्र कागजों में चल रहे हैं। ढूंढने पर कोई भी सेंटर नहीं मिल रहा है। मजबूरन किसान औने-पौने दामों पर आढ़तियों को धान बेचने को मजबूर हैं। अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। - आशीष सिंह, गांव नरौठा हंसराम खुटार
क्षेत्र में कोई सेंटर न होने से किसानों को बहुत दिक्कत हो रही है। किसान अपना धान कम रेट पर व्यापारियों को मजबूरी में बेचते है। सरकार चाहती है कि किसानों को फसल का पूरा दाम मिले लेकिन इसका अधिक लाभ किसानों के बजाय व्यापारियों को मिलता है। - कुलदीप वाजपेयी, बनिगवां पुवायां


- अभी धान में 35 प्रतिशत तक नमी आ रही है। इस कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई है। जल्द ही सेंटरों पर खरीद शुरू हो जाएगी। - शैलेंद्र कुमार, मंडी सचिव पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed