फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   other

साहब! गरीब ठेले वालों को दुत्कार, बड़े व्यापारियों को पुचकार....यह कैसा न्याय

Sat, 05 Oct 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
other
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर फुटपाथ पर ठेला लगाकर रोजी रोटी कमाने वालों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की। तमाम ठेले कोतवाली में खड़े करा लिए गए और सात ठेले वालों पर दो-दो सौ रुपये का जुर्माना भी ठोंक दिया गया। जबकि दुकानदारों द्वारा स्थायी अतिक्रमण कर लेने के बाद भी उन कोई कार्रवाई न होने से ठेले खोमचे वालों में रोष है।
विज्ञापन

पुवायां पुलिस ने दो अक्तूबर को नगर में ठेले वालों के धारा 34 के तहत 85 चालान भी किए। इसके अलावा सात ठेले वालों से दो दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। जिनका चालान भरा गया है उनको कोर्ट जाकर जुर्माना भरना होगा। पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराजगी है उनका कहना है जिम्मेदार अधिकारियों को बड़े व्यापारियों का अतिक्रमण नजर नहीं आता है और न ही उन लोगों पर कोई कार्रवाई ही की जाती है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन की गरीबों पर कार्रवाई को लेकर तमाम सवाल भी उठने लगे हैं। जबकि नगर पालिका क्षेत्र में स्थायी अतिक्रमण कई जगह गंभीर रूप ले चुका है लेकिन पालिका से लेकर एसडीएम तक कोई कार्रवाई करने की जरूरत ही नहीं समझता है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने वर्षों से अवैध कब्जा
पुवायां में रोडवेज बस स्टैंड के सामने वर्षों से कब्जा है। यहां कई लोगों ने दुकानें सजा रखी हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रोड के पश्चिम की ओर भी फुटपाथ तक कब्जा करके दुकानें लगाई जाती हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने की जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव चौक पर ई रिक्शा स्टैंड
पुवायां के सबसे व्यस्ततम चौराहा राजीव चौक पर ई रिक्शा चालक कब्जा जमा लेते हैं। इस चौक से खुटार होते हुए नेपाल तक, बंडा, निगोही, शाहजहांपुर और नगर के अंदर जाने का मार्ग है। रोड पर एक तरफ डग्गामार वाहन चालक वाहन खड़े कर कब्जा जमाए रहते हैं तो दूसरी ओर ई रिक्शा वाले तो चौराहे के बीच में ही रिक्शे खड़े कर देते हैं।

महिला अस्पताल की जगह पर कब्जा
पुवायां में बंडा रोड पर महिला अस्पताल की जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा कर लिया है। कई लोगों ने तो जगह कब्जा कर किराए पर उठा रखी है। दो सितंबर को एसडीएम सौरभ भट्ट ने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी थी लेकिन एक महीने बाद भी स्थित जस की तस है।
अतिक्रमण के मामले में जिला प्रशासन को पूरी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार ही कार्रवाई हो सकेगी।
धर्मवीर सिंह ईओ नगर पालिका पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed