{"_id":"5d77e79c8ebc3e014b5f95b2","slug":"other-shahjahanpur-news-bly375643057","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के लोगों को मिलेगा इलेक्ट्रिक बसों में सफर का मौका, संकरी सड़कें बन सकती हैं बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के लोगों को मिलेगा इलेक्ट्रिक बसों में सफर का मौका, संकरी सड़कें बन सकती हैं बाधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सब कुछ ठीकठाक रहा तो बहुत जल्द ही शहर के लोग इलेक्ट्रिक एसी बसों में सफर कर सकेंगे। सरकार ने प्रदेश के 11 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी दे दी है। जिसमें से शाहजहांपुर में 25 बसें चलाई जाएंगी। शहर की संकरी सड़के इसके लिए बाधा न बनें इसके लिए बसों को चलाने से पहले उनका रूट निर्धारण और संभावनाएं तलाशने के लिए लखनऊ से टीम आएगी।
नगर निगम को अभी तक लोग नाली, खंडजा और गंदगी से ही जुड़ा समझते हैं, जबकि उसका काम शहरी यातायात के साथ लोगों को सहूलियतें देना भी है। इस दिशा में एक कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने धुआं व गर्मी से रहित, बेआवाज, प्रदूषणमुक्त बसों को चलाने का निर्णय लेने के साथ ही शाहजहांपुर के लोगों को भी इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया है। इन बसों के चलने से शहरवासियों को यात्रा करने मौका तो मिलेगा ही, गर्मी और धूल भरे वातावरण से मुक्ति भी मिलेगी। हालांकि शहर में इलेक्ट्रिक बसों को चलाना इतना आसान भी नहीं है, जितना समझा जा रहा है। इसका मुख्य कारण सड़कों का बहुत ज्यादा संकरा होना और जाम की समस्या माना जा रहा है। इसके लिए पहले नगर निगम इस समस्या का समाधान निकालना होगा। उसके बाद ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन संभव हो पाना माना जा रहा है।
इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का शहर के मुख्य मार्गों का चयन किया जाएगा। जिसमें हथौड़ा से जीआईसी होकर पुवायां रोड की तरफ, हरदोई वाले रोड से पक्का पुल होते हुए बरेली मोड़ की ओर बसों को चलाया जाएगा। इसी तरह से अटसलिया फाटक होकर रोजा के लिए भी बसों का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन बसों को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी है। जिसके लिए टेंडर होने के बाद पात्र पाए जाने वाली कंपनियों से करार किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन चलने से पेट्रोल और डीजल की खपत कम होगी और यात्रियों को भी कम किराए में यात्रा का मौका मिलेगा।
शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की मंजूरी मिल गई है। जिसको चलाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। यह बसें शहर के मुख्य मार्गों पर चलेगी। रूट का चयन लखनऊ से आने वाली टीम के द्वारा ही किया जाएगा।
- विद्याशंकर सिंह, नगर आयुक्त शाहजहांपुर