{"_id":"616332a68ebc3e656d1a3b27","slug":"open-schools-shahjahanpur-news-bly462485410","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संख्या अधिक होने पर दो पालियों में खोले जाएं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संख्या अधिक होने पर दो पालियों में खोले जाएं स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अपर मुख्य सचिव की ओर से पत्र जारी कर अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को दो पालियों में स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश भी हैं, ताकि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सके। कहा गया है कि छात्र संख्या कम होने पर एक पाली में ही स्कूल खोले जा सकते हैं।
कोविड-19 के चलते प्रदेश में संचालित सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराते हुए दो पालियों में स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए थे। अब अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि स्थानीय परिस्थितियों, विद्यालय भवन, शिक्षण कक्षों के आकार व उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर विद्यालय वार योजना बनाकर पठन-पाठन किया जाए।
इसके लिए जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है तथा शिक्षण कक्षों के आकार के आधार पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सकता है, उन्हें एक पाली में सुबह 9:00 से 03:00 बजे तक संचालित किया जाए। जहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करवाना संभव नहीं है उन विद्यालयों में सुबह आठ से 12:00 बजे तक और दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक दो पालियों में विद्यालय खोले जाएं। डीआईओएस डॉ. शौकीन सिंह का कहना है कि शासनादेश का पालन कराया जाएगा।