फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   open market

बंदी के दिन चौक मंडी से लेकर केरूगंज तक खुली रहीं तमाम दुकानें

Sat, 04 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
open market
शाहजहांपुर में शुक्रवार की बंदी के दौरान मंडी में फुटपाथ पर लगी दुकानें । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद शहरी और अन्य नगरीय इलाकों में पूर्व निर्धाजरित दिवसों पर पहले की तरह लागू की गई साप्ताहिक बंदी का दुकानदार पालन नही कर रहे हैं। शुक्रवार को बंदी के दिन जेल रोड पर मिशन तिराहा से लेकर मंडी तक और केरूगंज से लेकर चारखंभा तक किराना, जनरल स्टोर, टायर, होजरी, रेडीमेड वस्त्र आदि की दुकानें खुलने के साथ फुटपाथी बाजार सजने से भीड़ हुई तो सामाजिक दूरी बेमानी साबित होने लगी।
विज्ञापन

बाजार खुलने की वर्तमान व्यवस्था के तहत शहर के बीच स्थित घंटाघर से उत्तरी क्षेत्र के बाजार बुधवार और दक्षिणी क्षेत्र के सभी बाजार शुक्रवार को बंद रखे जाने हैं, लेकिन बुधवार को बहादुरगंज, गोविंदगंज, जलालनगर, सदर बाजार आदि बाजारों में तमाम व्यापारियों ने रोजाना की तरह सुबह से शाम तक अपनी दुकानें खुली रखीं। बंदी दिवस के उल्लंघन के ऐसे ही नजारे शुक्रवार के घंटाघर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित बाजारों में जगह-जगह दिखे। जेल रोड पर अंटा चौराहा से लेकर केरूगंज तक और घंटाघर से चारखंभा तक तमाम दुकानें खुली रहने से रोजमर्रा की तरह चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन

श्रम विभाग की नवीन नियमावली के अनुसार अतिरिक्त शुल्क चुकाकर सप्ताह में सात दिन दुकानें खोलने का विभाग से लाइसेंस लेने वाले व्यापारियों को बंदी के दिन अपने प्रतिष्ठान खोलने की छूट दी गई है। हो सकता है कि उनकी आड़ में अन्य दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठान खोल रहे हों और ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। फड़ विक्रेताओं से फुटपाथ खाली कराना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार, सहायक श्रमायुक्त
बाजार खुलने की नई व्यवस्था का दुकानदारों से पालन कराने के लिए व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों को बंदी दिवसों की जानकारी देकर उनसे सहयोग मांगा गया है क्योंकि तमाम व्यापारियों को इसी सप्ताह लागू हुई नई बाजार व्यवस्था की जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र की बाजारों में बंदी दिवसों का कड़ाई से पालन कराएं।
-रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed