फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Online studies adversely affect children's health'

ऑनलाइन रीडिंग करने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है विपरीत प्रभाव : डॉ. आलोक

Thu, 23 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
'Online studies adversely affect children's health'
एसएस कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मंचासीन वक्तागण - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पठन सप्ताह के चौथे दिन एसएस कॉलेज में सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका विषय ‘पुस्तकालय विज्ञान के नवीन आयाम’ रहा। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि युवाओं में पुस्तकालय का ऑनलाइन स्वरूप तेजी से लोकप्रिय हुआ है, जिससे कई लाभ हैं। लेकिन अधिक ऑनलाइन पढ़ाई करने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। कहा कि दृष्टि विकार, माइग्रेन, मानसिक तनाव आदि इसी का परिणाम हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि रोहिलखंड क्षेत्र में एसएस कॉलेज का पुस्तकालय एक श्रेष्ठ है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित पुस्तकालय में आने के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अवस्थी ने ‘राष्ट्रीय पठन सप्ताह’ को मनाने की आवश्यकता एवं इसके महत्व को समझाया। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि पुस्तकालय डिजिटल प्रगति से प्रभावित हुए हैं, इसलिये अब ई-लाइब्रेरी परंपरागत पुस्तकालय का आवश्यक अंग बन गई हैं।
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला ने कहा कि पुस्तकालय शास्त्र स्वयं एक विकसित विज्ञान है। आधुनिक ई-पुस्तकालय उसका पूरक हो सकता है, लेकिन विकल्प नहीं हो सकता। इस मौके पर संचालक डॉ. मुमताज हुसैन, पुस्तकालय सहायक मनोज अग्रवाल, केशव शुक्ला, शिवांगी शुक्ला, मोहित यादव, ऋषभ बाजपेई, विशेष सक्सेना, मनोज मिश्रा, आनंद तिवारी, विनीत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed