फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Onion prices Bdkin Congress on Women

प्याज की बढ़ती कीमतों पर भड़कीं कांग्रेसी महिलाएं

Wed, 26 Aug 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 26 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Onion prices Bdkin Congress on Women
प्याज की लगातार कीमतें बढ़ने के बावजूद जमाखोरी और महंगाई पर अंकुश नहीं लगाए जाने से आज कांग्रेसी महिलाएं भड़क उठीं। उन्होंने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को महिला कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर प्याज की कीमतों के साथ अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर छाई महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की।
विज्ञापन

हाथ में प्याज की माला लेकर महिलाओं के साथ कलक्ट्रेट कैंपस पहुंचीं महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष शारदा थापा ने नारेबाजी के बीच कहा कि प्याज का संकट दक्षिण भारत में पैदावार कम होने से नहीं, बल्कि उसकी जमाखोरी को बढ़ावा मिलने से पैदा हो रहा है। तमाम पूंजीपतियों ने किसानों की फसल खेत में खरीदकर अपने गोदामों में डंप कर रखी है, लेकिन केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार इस ओर से आंखें फेरे जन सामान्य को प्याज के आंसू रुला रही है।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश सचिव सावित्री शर्मा ने कहा कि अच्छे दिन आने का वायदा करने वाली मोदी सरकार प्याज-रोटी खाकर दिन गुजारने वाले गरीब तबके के मजदूर पेशा लोगों का निवाला छीन रही है। सरकार ने आम उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए तो दिहाड़ी कमाने वालों के आगे भुखमरी का संकट पैदा हो जाएगा। ममता शर्मा ने कहा कि प्याज पर हावी महंगाई केंद्र सरकार की सत्ता से विदाई का रास्ता साफ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री थापा ने एडीएम उपाध्याय को प्याज की माला भेंट की तो उन्होंने भी माना कि कीमत बढ़ने से मध्यवर्गीय परिवारों की रसोई से प्याज दूर हो चला है। उन्हें दिए ज्ञापन में कहा गया है कि प्याज की जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें, जिससे कि आम जनता को राहत मिल सके। प्रदर्शन में वंदना सक्सेना, कुसुमलता कठेरिया, कामिनी कश्यप, मायावती, राममुखी, उमा कश्यप, धन देवी, विमला, चंदा, अर्चना आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed