{"_id":"578b88de4f1c1b9332c4b621","slug":"ongoing-sacrifice-mohanpur-descended-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर में चल रहे यज्ञ में उमड़े श्रद्धालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर में चल रहे यज्ञ में उमड़े श्रद्धालू
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहनपुर में चल रहे यज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तमाम महिलाओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यज्ञ स्थल पर चल रही रामकथा में प्रवचन करते हुए संजीवनी मिश्रा ने कहा कि राक्षसों के हनुमान जी की पूंछ में आग लगा देने के बाद केवल विभीषण का घर छोड़ कर सारी लंका जल कर राख हो गई। रामभक्त होने के कारण विभीषण पर कोई आंच नहीं आई। इसी प्रकार प्रभु के भक्तों से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर ही रहती हैं। उन्होंने श्रोताओं को रामकथा के अन्य प्रसंग सुनाते हुए कहा कि मनुष्य यदि संध्या बेला में श्रीराम जी का नमन करकेे शयन करे और प्रात: राम नाम का उच्चारण करता हुआ जागे तो उसके तमाम पाप और बाधाएं दूर हो जाती है। यदि निर्मल मन से भगवान का ध्यान किया जाए तो वह भक्त का पुत्रवत ख्याल रखते हैं। उन्होंने ‘तुमने आंगन नहीं बुहारा, कैसे आएंगे भगवान’ भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।