फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One accused arrested in four tree felling case

चार पेड़ों के कटान के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in four tree felling case
कांट में काटा गया पेड़ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/कांट। वन विभाग की टीम ने जिला पंचायत के भूमि पर लगे चार पेड़ों के कटान के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी फरार हो गए। आरोपी पेड़ काटकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। टीम ने कटे पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली है। छह लोगों के खिलाफ कांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सदर केके गुप्ता ने बताया कि कांट-मदनापुर रोड पर जिला पंचायत की भूमि पर लगे तीन आम और एक जामुन के पेड़ को कुछ लोगों ने काट लिया। आरोपी बोटों को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। सूचना पर टीम ने उन्हें रोक लिया। मौके से तौफीक उर्फ गुड्डू निवासी काजी टोला थाना कांट को गिरफ्तार किया गया। जबकि पांच आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

मामले में वनरक्षक चंद्रपाल की ओर से कांट थाने में तौफीक उर्फ गुड्डू निवासी काजी टोला थाना कांट, अली अहमद, सफी अहमद, इरशाद निवासी सैय्यदवाड़ा थाना कांट महेंद्र, राजेश निवासी गांव डींगुरपुर थाना कांट के खिलाफ सरकारी संपत्ति की चोरी, वन संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 एवं चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से गिरफ्तार आरोपी तौफीक को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। रेंजर ने बताया कि इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को भी पत्राचार किया गया है। पत्र के माध्यम से उनसे जिला पंचायत की भूमि पर लगे पेड़ों के कटान के प्रति सजग रहने और उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed